कर्ड साबूदाना

कर्ड साबूदाना जिसे हम साबूदाना का रायता भी कह सकते हैं या फिर जैसे हम कर्ड राइस बनाते हैं जो की एक साउथ इंडियन डिश है इस तरह से हम इस कर्ड साबूदाना भी बोल सकते हैं यह फलाहारी व्यंजन है जिससे कि आप व्रत में भी खा सकते हैं और यह पेट के लिए बहुत ही ठंडक पहुंचती है और आपका डाइजेस्टिव सिस्टम भी अच्छा करता है और दही तो प्रोबायोटिक है तो इससे बने हुए व्यंजन आपके लिए बहुत ही एनर्जी और कैल्शियम से भरपूर और स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं कर्ड साबूदाना एक बहुत ही अच्छा फीलिंग व्यंजन है जिसे आप खाकर पूरा दिन आपका पेट भी भरा रहता है और आपको एनर्जी भी मिलती है और पेट में ठंडक भी रहती है तो चलिए आज हम बनाते हैं कर्ड साबूदाना जो बहुत ही स्वादिष्ट बनता है और हेल्दी तो यहहै ही 😋👌❤️
#FF
#उत्सव_के_स्वाद
#कर्ड_साबूदाना
#साबूदाने_का_रायता

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम साबूदाना को अच्छी तरह से धोकर भिगो देंगे 2 घंटे के लिए और हम अपनी केवल साबूदाना डूबने जितना ही पानी डालेंगे और फिर हम इस साबूदाना का पानी निकाल के हम इसे स्टीम कर लेंगे यानी कि हम इसको भाप में पका लेंगे, फिर हम इस पर ठंडा पानी डालकर छलनी में छान लेंगे
- 2
अब हम एक मिक्सिंग बाउल में दही लेंगे और उसकी फैट लेंगे और फिर हम इसमें एक-एक करके कद्दूकस किया हुआ खीरा, भुनी हुई मूंगफली काली मिर्च,नमक, हरी मिर्च,अनार के दाने, हरा धनिया डालकर सबको अच्छे से मिक्स करेंगे
- 3
अब इस कर्ड साबूदाना के लिए हम एक तड़का बनाएंगे और पेन में घी गर्म करेंगे और उसमें जीरा, कटी हुई लंबी हरी मिर्च, करी पत्ता और काजू डालकर 1 मिनट फ्राई करेंगे और फिर कर्ड साबूदाना पर डालकर मिक्स कर देंगे
- 4
तो लीजिए हमारा हेल्दी स्वादिष्ट कर्ड साबूदाना बनकर तैयार है आप भी इसे व्रत में खाएं और इंजॉय करें यह आपको बहुत ही पसंद आएगा और इससे आपको बहुत अच्छा और लाइट फील होगा और आपको भूख भी नहीं लगेगी इसको खा करके, क्योंकि कर्ड साबूदाना आपके पेट के लिए बहुत अच्छा प्रोबायोटिक फूड है जो की दही से बना हुआ है और यह आपको ठंडक प्रदान करता है तो आप भी यह जरूर से ट्राई करें आपके व्रत में 😋👌👌❤️❤️
- 5
- 6
टिप्स
कर्ड साबूदाने के लिए फ्रेश दही ही काम में ले और भाप में साबूदाना को पकाने के बाद इस पर आप ठंडा पानी डालकर छलनी से छान ले तो साबूदाना खीला हुआ रहेगा
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (14)