समा चावल की खिचड़ी (व्रत वाली खिचड़ी)

समा के चावल की खिचड़ी एक अत्यंत पौष्टिक, सुपाच्य और ग्लूटेन-मुक्त (gluten-free) भोजन है, जो मुख्य रूप से व्रत के दौरान खाई जाती है। यह हाई फाइबर, प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम का बेहतरीन स्रोत है, जो पाचन में सुधार, वजन प्रबंधन (weight management), और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करती है
#FF
#उत्सवकेस्वाद

कुकिंग निर्देश
- 1
सारी सामग्री निकाल लें और आलू को काट लें और धोकर साफ करें समा चावल को भी धोकर साफ कर लें और एक पतीले में घी डाले उसमे जीरा चटकने पर मूंगफली डाल कर भुने और उसमे हरी मिर्च अदरक डाल दे
- 2
अब उसमे आलू और हल्दी डाल कर मिला लें और उसमें 2 गिलास या जरूरत अनुसार पानी डाल कर मिला लें
- 3
अब उसमे समा चावल और स्वाद अनुसार सेंधा नमक डाल कर मिला लें और एक उबाल आने पर स्लो आंच पर पकाए और पानी पूरा सुख जाए तब तवा रख कर 5 मिनट या थोड़ी देर दम पर पकाए और गैस बन्द करें
- 4
अब हरा धनिया डालें और थोड़ी देर ढक कर रहने दे और उसे प्लेट में निकाल कर दही के साथ सर्व करें
टिप्स
समा चावल की खिचड़ी बनाते समय पानी सुख जाए तब तवा रख कर दम पर पकाए तो ये बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और जब तक तवा गरम है तब तक इसे तवे पर रखे इससे ये दम पर पकता रहेगा और स्वाद उभर के आएगा
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (11)