गुड़ वाले मीठे चावल (बखीर)

#CA2026
#चावल है खास
आज मैने गुड़ वाले मीठे चावल (बखीर) बनाई है ये खाने में बहुत स्वादिष्ट है। ये ट्रेडिशनल रेसिपी है जो यूपी में हर पूजा में बनाई जाती है इसी का भोग लगाया जाता है। करवा चौथ , नवमी पूजा में दशहरा में इसी का भोग लगाया जाता है इसे दही के साथ भोग में चढ़ाया जाता है। इसे बखीर भी कहते है, बिहार में इसे रसियाव बोला जाता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सामग्री को निकाले, चावल को 2 से 3 बार धुले और अब उसे सोक करने को 5 मिनट रखे। गुड़ को छोटे टुकड़े में कर ले, गैस पर पतीले में एक कप पानी डाले अब गुड़ को डाले साथ ही सौंफ डाल दे अब गुड़ के मेल्ट होने तक पकाएं।
- 2
गैस पर पैन रखे उसमे देशी घी डाले गर्म हो जाय तब सारे ड्राई फ्रूट्स डाले और हल्का रोस्ट करे। अब उसे प्लेट में निकाले।
- 3
अब उसी घी में इलायची, लौंग, तेज पत्ता और दालचीनी डाले इसे हल्का भुने। अब चावल का पानी अच्छे से हटा दे और चावल पैन में डालें, अब उसे 1 मिनट भुने।
- 4
ये भून गया है अब इसमें गुड वाली चाशनी डाल दे,नमक डाल दे। एक उबाल आ जाए तब गैस धीमी करे और इसे ढक कर 5 से 7 मिनट चावल को पकाए।
- 5
चेक करे ये पक चुका है अब गैस बंद करे। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डाल दे। सर्विंग बोल में निकाले और सर्व करे इसे दही के साथ। दही के साथ इसका स्वाद लाजवाब लगता है।
टिप्स
चावल को सोक कर और भून कर बनाने से इसका टेस्ट बढ़ जाता है। इसे देशी घी में बनाए इसका स्वाद लाजवाब लगेगा।
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (12)