चावल से बनी पारंपरिक पंता भात

चावल से बनी पारंपरिक पंता भात
कुकिंग निर्देश
- 1
रात को बचे हुए चावल को एक मिट्टी की हांडी या बर्तन में और उसमें पानी डालकर ढक कर दीजिए।इसे रातभर (8–10 घंटे) ऐसे ही रहने दीजिए गा इससे चावल हल्के खट्टे और स्वादिष्ट हो जाती हैं।
- 2
सुबह तैयार करना:- सुबह चावल को देख लीजिए अगर पानी थोड़े खट्टा हो जाए यही असली स्वाद है,अगर ज्यादा खट्टापन नहीं पसंद, तो थोड़ा पानी निकालकर नया पानी मिला सकते हो आप।पर मुझे यह पानी ज्यादा पसंद।
- 3
मसाले मिलाना:-
अब इसमें नमक, कटी हुई हरी मिर्च, हरी धनिया पत्ती,ऊपर से सरसों का तेल डाल दीजिए यह इसकी असली देसी फ्लेवर देती है। - 4
स्वाद बढ़ाना:-नींबू की रस डालें और अच्छे से मिला लिजिए अगर आप चाही तो दही मिला सकते हो मैने प्याज को पहले नहीं मिलाए थी क्यो प्याज उसी टाइम मिलाए जाती जब यह चावल खाते हो इससे स्वाद और भी क्रीमी हो जाती है।
- 5
लीजिए आपके पारंपरिकपंता भात तैयार ऊपर से मैंने सूखी लाल मिर्ची भून के सरसों तेल और कालोनजी तड़का तैयार स्वादिष्ट आलू भरता के साथ परोसे थी चाहे तो अपने भरता या आलू भुजिया के साथ परोस सकते और ठंडा-ठंडा परोसें।
- 6
पंता भात के फायदे:-
शरीर को ठंडक देता है,पाचन सुधारता प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर गर्मियों में लू से बचाव करता है ।
टिप्स
मिट्टी के बर्तन में भिगोएं तो स्वाद और भी बढ़िया आती है,ज्यादा खट्टा हो जाए तो थोड़ा ताजा पानी मिला लें इसमें उबले आलू या भुनी सब्जी मिलाकर भी खा सकते हो।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (5)