चिया सीड्स,कस्टर्ड,सेवई का फालूदा

चिया सीड्स,कस्टर्ड,सेवई का फालूदा
कुकिंग निर्देश
- 1
चिया सीड्स कस्टर्ड का फालूदा बनाने के लिए पहके सभी सामान को इकठा कर लेना है अब पहले कस्टर्ड को दूध मे मिक्स कर लेना है और अच्छे से मिला देना है फिर इसे गैस पर रख कर 3-4 मिनट तक पका लेना है
- 2
और चलाते भी रहना है ताकि निचे चिपके नहीं अब कस्टर्ड गाड़ा हो जाएं तो गैस को बंद कर देना है अब इसे ठंडा कर लेना है फ्रीज मे रख देना है
- 3
इसे फ्रीजमे रख देना है अब दूसरी तरफ सेवई को पानी मे पका लेना है और इसे भी पकने मे 5-7 मिनट लगता है पकने मे सेवई पक जाएं तो गैस को बंद कर देना है
- 4
अब सेवई को ठन्डे पानी और बर्फ मे डाल देना है इससे सेवई अलग और खिला खिला रहता है फिर इसे छान लेना है अब गिलास लेना है उसमे रूह अफ़जा सिरप को डालना है चमच की मदत से 2 चमच
- 5
अब चिया सीड्स जिसे 2 घंटा पहले भीगा दिया था अब गिलास मे 2 चमच डालना है फिर सेवई को डालना है फिर 2 बड़े चमच कस्टर्ड को डालना है अब ऊपर से 1 चमच चिया सीड्स को डालना है
- 6
अब फिर से सेवई को डालना है इस तरह 2 बार सेवई कस्टर्ड और चिया सीड्स को डालना है अब ऊपर से कटे हुऐ बादाम रुफ अफ़जा को डाल कर गर्नीश करना है
- 7
अब चिया सीड्स, कस्टर्ड फालूदा तैयार है जो की पीने मे ठंडा ठंडा और टेस्टी लगता है और सभी को पसंदआटाहै
टिप्स
फालूदा बनाते समय सेवई का ध्यान रखना है बनाने के बाद सेवई को बर्फ ठंडा पानी मे तुरंत डाल देना है जिससे सेवई खिला खिला और अलग लगा रहेगा और फिर बाद मे इसे फालूदा मे डालने के लिए इस्तेमाल करें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स (5)