समर हार्वेस्ट स्पेशल लौकी मूंग दाल की सब्जी

कभी-कभी सादा खाना ही सबसे ज्यादा सुकून देती है
ना ज्यादा मसाले, ना कोई झंझट, बस लौकी और मूंग दाल का हल्का और स्वादिष्ट मेल हर एक कौर में सादगी और स्वाद दे जाती है आज की ये सब्जी दिल और सेहत दोनों के लिए परफेक्ट है।
#CA26
#Week3
#समर_हार्वेस्ट
#लौकी_मूंग_दाल_की_सब्जी
समर हार्वेस्ट स्पेशल लौकी मूंग दाल की सब्जी
कभी-कभी सादा खाना ही सबसे ज्यादा सुकून देती है
ना ज्यादा मसाले, ना कोई झंझट, बस लौकी और मूंग दाल का हल्का और स्वादिष्ट मेल हर एक कौर में सादगी और स्वाद दे जाती है आज की ये सब्जी दिल और सेहत दोनों के लिए परफेक्ट है।
#CA26
#Week3
#समर_हार्वेस्ट
#लौकी_मूंग_दाल_की_सब्जी
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मूंग दाल को अच्छे से 2–3 बार धो लीजिए ताकि उसकी सारी धूल-मिट्टी निकल जाए।
अब इसे 30-35 मिनट के लिए पानी में भिगो दीजिये इससे दाल जल्दी और अच्छे से गलती है।
लौकी को छीलकर धो लें, फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए । - 2
अब एक कड़ाई या कुकर में तेल गरम कर लीजिए
तेल गरम होने पर उसमें पंचफोरन और साबुत लाल मिर्च डाल कर 2 मिनिट के लिए भून लीजिए खुशबू आने तक, यही तड़का सब्जी का बेस फ्लेवर देती है। - 3
अब कटी हुई लौकी, टमाटो, कद्दू कस किए हुए अदरक, हरी मिर्च डालें और 2–3 मिनट तक चलाते हुए हल्का सा भून लीजिए इससे लौकी का कच्चापन खत्म हो जाती है और स्वाद बेहतर आती है।
- 4
अब भीगी हुई मूंग दाल साथ ही हल्दी पाउडर,चीनी नमक स्वादानुसार डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए 5 से 10 मिनिट के लिए ढक दीजिए जब तक लौकी और मूंग दाल हल्के सॉफ्ट नहीं हो जाए।
- 5
अब तय समय के बाद ढक्कन खोल दीजिए साथ ही इसमें लाल मिर्ची पाउडर, भुनी हुई जीरा पाउडर थोड़े से पानी डाल कर अच्छे से मिक्स कर अब ढक 5-7 दीजिए और गैस की फ्लेम को मध्यम कर दीजिए ताकि लौकी और मूंग दाल अच्छे से पक जाए और अच्छे से घुल जाए।
- 6
अब तय समय के बाद ढक्कन खोल दीजिए ऊपर से बारीक कटी हरी धनिया पत्ती डाल दीजिए लीजिए लौकी मूंग दाल की सब्जी तैयार है अब इसे अपने मन पसंद गरमागरम लौकी मूंग दाल सब्जी को रोटी,पराठा या स्टीम्ड चावल के साथ परोसे।
- 7
लौकी की तासीर ठंडी होती है और मूंग दाल प्रोटीन से भरपूर होती है, इसलिए ये कॉम्बिनेशन ना सिर्फ पेट के लिए अच्छा है बल्कि शरीर को एनर्जी भी देता है। कम मसालों में बनने के बावजूद इसका स्वाद इतना सुकून देने वाला होती है।
टिप्स
लौकी को नमक लगाकर रखने से उसका रंग काला नहीं पड़ते और एक्स्ट्रा पानी निकल जाते है। मूंग दाल को भिगोने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाते है।
कुकस्नैपस
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स (6)