इंस्टेंट जीरो ऑयल मिनी दही भल्ले

इंस्टेंट जीरो ऑयल मिनी दही भल्ले स्वाद ओर सेहत दोनों का कॉम्बो है तले हुए भल्ले के मुकाबले ये काफी हल्के ओर हेल्दी होते है
इंस्टेंट जीरो ऑयल मिनी दही भल्ले में कैलरी बहुत ही कम होती हैं पाचन में भी आसान है क्यू की दाल+दही दोनों प्रोबायोटिक है जिसे गैस एसिडिटी नहीं होती स्टीम होने से चिपचिपा भी नहीं लगता
ये प्रोटीन का एक अच्छा सॉस है उड़द में कैल्सियम ,विटामिन B ओर आयरन मिलता हैं हड्डी ओर खून के लिए अच्छा है
#CA26
#Week4
#गर्मी_को_मात_दो
#दही_भल्ला #इंस्टेंट_जीरो_ऑयल_मिनी_दही_भल्ला

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले उड़द दाल ओर मेथी के आटे को एक बड़े बर्तन में निकाल ले अब हरे धनिया की चटनी बना ले
- 2
अब सभी सामग्री को निकाल लें अब उड़द दाल के आटे में हरी मिर्च को कूट कर डाले ओर नमक और पानी डाले
- 3
अब अच्छे से मिक्स करें और ढंक कर 5 मिनिट रखे बाद में उस बैटर को अच्छे से फेट ले जिसे ये हल्का हो जाएगा अब मिनी इडली स्टैंड को ऑयल से ग्रीस करे
- 4
अब उसमें उड़द दाल का बैटर डाले ओर स्टीमर में 5 मिनिट के लिए स्टीम कर ले
- 5
जब तक ये दही भल्ले स्टीम होते है तब तक हम दही ले उसमें नमक और चीनी डाले ओर ब्लेंडर से ब्लेंड कर ले
- 6
अब एक बड़े बर्तन में पानी ले दही भल्ले को डूबोने के लिए इसमें नमक और हींग डाले
- 7
अब अच्छे से मिक्स करें अब स्टीम किए हुए दही भल्ले निकाल कर उस पानी में डाले ओर 5 मिनिट ऐसे ही रहने दे
- 8
अब दही भल्ले को पानी से निकाल कर दोनों हाथों से प्रेस करे ओर सब पानी निकाल ले ओर एक प्लेट में रखे अब उसके ऊपर मीठा दही ओर धनिया की चटनी डाले
- 9
अब मीठी चटनी अनार के दाने ओर नमकीन बूंदी डाले
- 10
अब लाल मिर्च पाउडर,लहसुन की चटनी और हरा धनिया डाले
- 11
अब हमारा इंस्टेंट जीरो ऑयल मिनी दही भल्ले रेडी है उसे सर्व करे
टिप्स
दही भल्ले को ओर हेल्थी बनाने के लिए उसमें नमकीन बूंदी को स्किप करे ओर दही में चीनी कम डाले
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)