बिहारी स्टाइल में दही चावल (Bihari style curd rice ki recipe in hindi)

बिहारी स्टाइल में दही चावल (Bihari style curd rice ki recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को धोकर कर 15-20 मिनट के लिए पानी में भिगोएं दे। उसके बाद कुकर में 2 कटोरा पानी डाल कर 1/4 टी स्पून नमक डालें। चुल्हा पर धीमी ऑच में कुकर रखें।
- 2
चावल को एक बार फिर से धो कर कुकर में डाल दें। तेज ऑच में 1 या 2 सीटी (चावल के अनुसार) होने तक पका कर ऑच बंद कर दें। कुकर जब ठंडा हो जाए तो ढक्कन खोल दे।
- 3
जाली से ढक कर चावल को 15-20 मिनट ठंडा होने दें जिससे चावल भूनते समय टूटेंगे नहीं। लहसुन छिल और धो कर कूट लें। चावल के हल्का ठंडा होने के बाद कड़ाही गर्म करें और उसमें तेल डालें। कड़ाही को पकड़ कर तेल को हिला कर कड़ाही चिकना कर लें, जिससे चावल चिपके नहीं। अब उसमें जीरा और लाल मिर्च छोटे टुकड़े में काट कर डाल दें।
- 4
उसके चटकने के बाद नमक और टूटा हुॅआ लहसुन डाल दें। लहसुन के लाल होने के बाद हल्दी पाउडर डालकर चावल को हाथ से निकाल कर इसी तरह से डालें कि चावल के दाने अलग हो जाएं।
- 5
उसे मिक्स करके 2 मिनट भूनें और दही को अच्छे से मिक्स करके डाल दें।
- 6
दही गाढ़ी होगी तो पहले विडियो जैसा दिखेगा तो दही के बरतन एक कटोरा पानी डाल कर उसे भी चावल में डाल दें। सभी चीज़ मिक्स करने के बाद टेक्सचर नीचे के दूसरे विडियो जैसा होना चाहिए इसलिए पानी की मात्रा दही कैसा जमा है इस पर निर्भर करता है।
- 7
कड़ाही को ढक कर 3-4 मिनट पकाएं और फिर ढक्कन हटाकर देखें कि नीचे के विडियो जैसा चावल हो गया है तो गैस ऑफ कर दें नहीं तो बिना ढके थोड़ी देर पका लें। यह खाने लायक ठंडा होने के बाद थोड़ा और गाढ़ा हो जाएगा।
- 8
अब बिहारी स्टाइल दही चावल बन कर सर्व करने के लिए तैयार है।
- 9
इसे चिली फ्लेक्स से गार्निश करके सर्व करें। साथ में पसंद के अनुसार सलाद और पापड़ दे।
- 10
#नोट -- चिली फ्लेक्स के बदले शुरू में जो जीरा और लाल मिर्च का तड़का तैयार किया है उसे ज्यादा मात्रा में तैयार करके सर्विग प्लेट में डालने के लिए अलग रख सकती है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



























कमैंट्स (23)