खरबूजे की कुल्फी

#CA26
#Week4
#गर्मी को मात दो
#खरबूजे की कुल्फी
#Cookpadindia
गर्मियों का मौसम आते ही हर समय कुछ ठंडी ठंडी चीजें खाने का मन करता रहता है अतः आज मै खरबूजे की कुल्फी की रेसिपी शेयर कर रही हूं यह न केवल स्वादिष्ट होती है वरन खरबूजे की अपनी मिठास और ठंडक इसे सेहतमंद भी बनाती है ।
खरबूजे की कुल्फी
#CA26
#Week4
#गर्मी को मात दो
#खरबूजे की कुल्फी
#Cookpadindia
गर्मियों का मौसम आते ही हर समय कुछ ठंडी ठंडी चीजें खाने का मन करता रहता है अतः आज मै खरबूजे की कुल्फी की रेसिपी शेयर कर रही हूं यह न केवल स्वादिष्ट होती है वरन खरबूजे की अपनी मिठास और ठंडक इसे सेहतमंद भी बनाती है ।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक भारी तली के भगौने में दूध को उबालें।दूध में स्वादानुसार चीनी मिलाएं और धीमी धीमी आंच पर रबड़ी जैसा गाढ़ा करें फिर इसमें इलायची पाउडर मिलाएं
- 2
थोड़े ड्रायफ्रूट्स मिलाएं अब गैस बंद कर दें और रबड़ी को ठंडी होने दें खरबूजे को छोटे टुकड़ों में काट लें
- 3
खरबूजे के टुकड़ों को मिक्सी में ब्लेंड कर प्यूरी बना लें।यदि आवश्यकता हो तो थोड़ा दूध मिला कर खरबूजा ब्लेंड करें
- 4
खरबूजे की प्यूरी को ठंडे मिश्रण में मिलाएं (गर्म दूध में कभी न मिलाएं)।इसमें 2 बड़ी चम्मच फ्रेश मलाई फेंट कर मिलाएं ।
- 5
मिश्रण को कुल्फी मोल्ड में डालें, ऊपर से ड्रायफ्रूट्स डालें। 6 या 7 घंटे फ्रीजर में रखें या रात भर रखें ।
- 6
ठंडी-ठंडी स्वादिष्ट कुल्फी सर्व करें ।
- 7
- 8
टिप्स
यदि मलाईदार कुल्फी चाहते हैं तो मिश्रण में 2 चम्मच फ्रेश मलाई मिलाएं। खरबूजे की प्यूरी को कभी भी गर्म दूध में नहीं मिलाएं वरना दूध फट सकता है। खरबूजा मीठा होता है अतः चीनी इसी के अनुसार मिलाएं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

























कमैंट्स (25)