चटपटी टैंगी शरीर को ठंडक देने वाली खीरे की चटनी

#CA26
खीरे की चटनी यह केवल स्वाद में ही लाजवाब नहीं होती है स्वास्थ्य में भी लाजवाब होती है यह शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखती है खीरे में 92% पानी होता है जो कि गर्मियों के लिए बहुत ही लाभदायक व ठंडक प्रदान करता है
चटपटी टैंगी शरीर को ठंडक देने वाली खीरे की चटनी
#CA26
खीरे की चटनी यह केवल स्वाद में ही लाजवाब नहीं होती है स्वास्थ्य में भी लाजवाब होती है यह शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखती है खीरे में 92% पानी होता है जो कि गर्मियों के लिए बहुत ही लाभदायक व ठंडक प्रदान करता है
कुकिंग निर्देश
- 1
खीरे की चटनी बनाने के लिए पहले सभी फ्रेश सामग्री ले ले अब उन्हें धोकर साफ कर ले फिर खीरे को छीलकर मोटा मोटा स्लाइस कर ले प्याज़ के भी मोटे-मोटे स्लाइस कर ले अमिया की भी स्लाइस कर ले मैंने फ्रैश पुदीना अपनी ही क्यारी से तोड़ा है
- 2
मिक्सी जार में पहले खीरा डालें फिर सभी सामग्री डालें इसमें पानी डालने की जरूरत नहीं है खीरे में ऑलरेडी काफी पानी होता है इसी समय अदरक हरी मिर्च व नमक डाल दे अब इसको पीसकर पेस्ट बना ले आपकी स्वादिष्ट चटनी बनाकर तैयार है
- 3
इसे आप पकौड़ी पराठे कचौड़ी दाल चावल खिचड़ी ताहरी चाट में किसी भी तरह से युज कर सकते हैं यह खाने में बहुत ही लाजवाब होती है एक बार बनाकर आप अवश्य ट्राई करें आप चाहे तो इसमें ऊपर से राई हींग या चना उड़द की दाल का तडका भी दे सकते हैं
- 4
आप चाहे तो इसमें राई हींग का तड़का दे सकते हैं या स्वाद के लिए चने की दाल व उड़द की दाल का भी तड़का भी दे सकते हैं ।
टिप्स
1 - खीरे की चटनी को बनाने के लिए हमेशा पीस में कांटे कद्दूकस करने से यह खीरा पानी छोड़ देता है और अगर आपने कद्दूकस किया है तो पहले उसका पानी निचोड़ दे 2- खीरे की चटनी अगर आपकी पतली बन गई है तो इसमें भुने चने का पाउडर या तिल को भूनकर उसका पाउडर मिला दे उससे इसका स्वाद भी अच्छा हो जाएगा और इसमें थिकनेस आ जाएंगी
3 - खीरे की चटनी तीन-चार दिन फ्रिज में रखकर खा सकते हैं
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (5)