दही बड़े

दही बड़े
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले धुली उड़द दाल को 4से 5घंटे तक भीगा कर रख दे फिर भीगी हुई उड़द दाल का सारा पानी निकाल दें। इसे मिक्सर में बहुत कम पानी (जरूरत पड़ने पर 1-2 चम्मच) डाल कर बारीक़ पीस लें.
- 2
पिसी हुई दाल को एक बड़े बर्तन में निकालें। इसमें अदरक, हरी मिर्च, हींग और थोड़ा नमक डालें। अब इसे एक ही दिशा में 5-7 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें जब तक कि दाल हल्की और फूल न जाए।
दाल सही फेंट गई है या नहीं, यह चेक करने के लिए एक कटोरी पानी में थोड़ी सी दाल डालें। अगर वह पानी पर तलने लगे, तो समझ लें की दाल तैयार है। - 3
एक कढ़ाई में तेल गरम करें। हाथों को थोड़ा गीला करें और छोटी-छोटी लोइयां तेल में डालें। मध्यम आंच पर बड़ों को सुनहरा होने तक तलें।
- 4
तलने के बाद इन्हें सीधे एक बर्तन में रखे गुनगुने पानी (जिसमें थोड़ा नमक और हींग घुला हो) में डाल दें। इन्हें 10मिनट भीगने दें।
- 5
दही को अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह क्रीमी हो जाए। इसमें पिसी हुई चीनी और काला नमक मिलाकर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
- 6
पानी में भीगे हुए बड़ों को हथेलियों के बीच दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल दें ध्यान रहे कि बड़े टूटें नहीं.
- 7
एक बड़े सर्विग बाउल मे रखें।ऊपर से ढेर सारा ठंडा दही डालें।ऊपर से भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और काला नमक छिड़कें।
- 8
अब इसके ऊपर मीठी इमली की चटनी और हरी चटनी डालें।
- 9
अब इसमें अनार के दानों से गर्नीश करे और ठंडा ठंडा सर्व करे.
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (5)