चटपटा टैंगी और सुपर रिफ्रेशिंग जलजीरा पकोडी चाट

#CA26
बेसन वाले पानी पकौड़े खाने के बाद आप चाट खाना तक भूल जाएंगे यह इतने स्वादिष्ट और चटाकेदार होते हैं कि इसको खाने के बाद मन नहीं भरता और बार-बार खाने का दिल करता है और झट से बनकर तैयार हो जाते हैं घर की रखी सामग्री से ही इसको बनाया जा सकता है इसलिए एक बार आप अवश्य ट्राई करें
चटपटा टैंगी और सुपर रिफ्रेशिंग जलजीरा पकोडी चाट
#CA26
बेसन वाले पानी पकौड़े खाने के बाद आप चाट खाना तक भूल जाएंगे यह इतने स्वादिष्ट और चटाकेदार होते हैं कि इसको खाने के बाद मन नहीं भरता और बार-बार खाने का दिल करता है और झट से बनकर तैयार हो जाते हैं घर की रखी सामग्री से ही इसको बनाया जा सकता है इसलिए एक बार आप अवश्य ट्राई करें
कुकिंग निर्देश
- 1
पकौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को बाउल में निकाल ले अब उसमें हींग लाल मिर्च पाउडर नमक थोड़ा सा चटपटा करने के लिए (गरम मसाला इच्छा अनुसार मिलाए)अब पानी की सहायता से इसका एक थीक घोल तैयार करें उसे अच्छे से फैट ले जिससे वह हल्का हो जाए और पकौड़ी सॉफ्ट बने
- 2
कढ़ाई में तेल चढ़ाएं तेल गर्म होने पर उसमें बेसन से पकौड़ी बनाने के लिए चम्मच की सहायता से या हाथ से बेसन डालें 2 मिनट बाद इसे पलट दे इसका कलर बदल गया आचं मध्यम रखनी है 2 मिनट बाद फिर इसे पलट दे
- 3
जब यह दोनों तरफ से गुलाबी गुलाबी हो जाए तो इसे प्लेट में निकाल ले इस तरह से सारी पकौड़ी बनाकर तैयार कर ले फिर इसे ठंडा होने दे अआप चाहे तो इसे पानी में डाल सकते हैं वैसे फेटने से ही इतनी सॉफ्ट होती है कि पानी की जरूरत नहीं है अब एक बाउल में चटनी डालें फिर उसमें आप आवश्यकता अनुसार पानी डालें
- 4
चटनी बनाने की रेसिपी मैंनेअपनी पिछली रेसिपी में बताई है उसके बाद इसमें ठंडी की हुई पकौड़ी डालें फिर इसमें नमक डालें इसी समय काला नमक व हींग डालें उसके बाद चाट मसाला डालें
- 5
अब इसे भीगने के लिए 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दे इससे यह भीग भी जाएगी चटपटे पानी को एब्जॉर्ब भी कर लेंगीं हमारा चटपटा स्वाद वाला पानी भी ठंडा हो जाएगा अब पैन में घी डालें उसमें राई हींग व लाल मिर्च पाउडर डालें और इस तड़के को बना ले जब राई तड़कना बंद कर दे तो इस छौके को आप चटपटे बूंदी वाले पानी में मिक्स कर दे
- 6
उसके बाद इसमें धनिया की पत्ती डालें अगर आप मिन्ट फ्लेवर चाहते हैं तो इसमें पुदीना की पत्ती भी ऊपर से डाल सकते हैंअब इसे बाउल में ठंडा ठंडा सर्वे करके इसके स्वाद का आनंद ले और सब की वाह वाही का लुत्फ उठाए इसमें आप ऊपर से नींबू व प्याज़ भी डाल सकते हैं
- 7
- 8
टिप्स
पकौड़ी का बेसन ज्यादा पतला न करें इससे पकौड़ी चपटी हो जाएगी इस पानी को और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें ऊपर से प्याज़ व नींबू का रस भी डाल सकते हैं
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



























कमैंट्स (7)