दही फुल्की - दही पकौड़ी - स्ट्रीट फूड - पार्टी स्नैक्स - चाट

#CA26 #Week5 #मिस्ट्रीबास्केट #दही #दहीफुल्की #दहीपकौड़ी
#बेसन #बेसनकीपकौड़ी #स्ट्रीटफूड #पार्टीस्नैक्स #चाट
#Manisha_PureVeg_Treasure
#LoveToCookServeWithLove
#Cookpad #Cookpadhindi #Cooksnap
📌दही फुल्की - दही पकौड़ी --- बेसन से बनी नरम पकौड़ियों को फेंटे हुए दही में डुबोकर, मसालों के साथ परोसा जाने वाला एक लोकप्रिय और ठंडा स्नैक है, जो मुख्य रूप से गर्मियों में बनाया जाता है।
📌दही फुलकी में बेसन की छोटी-छोटी पकौड़ियों (जिन्हें 'फुल्की' कहा जाता है) को फेंटे हुए मसालेदार दही में डुबोकर बनाया जाता है।
लेकिन मैं पानी में भिगोना पसंद करती हूं क्योंकि उसमें तेल छूटता है तो पानी हम फेंक सकते हैं। बाद में मैं दही या फिर छाछ में भिगोती हूं
📌 यह दिखने में काफी हद तक 'दही वड़े' जैसा होता है, लेकिन वड़े उड़द दाल से बनते हैं जबकि फुल्की मुख्य रूप से बेसन से तैयार की जाती है। यह दही बड़े का एक आसान और त्वरित संस्करण है।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक बॉल में बेसन डाले और सब सामग्रियां डाल दें। अच्छे से मिलाएं। आवश्यकता अनुसार पानी डालकर फुलकी का बैटर तैयार करें। 2 मिनट तक अच्छे से फेंटे जिससे बेटा बेसन हल्का और सॉफ्ट और फ्लफी हो जाएगा। कुकिंगसोडा डालें और फिर से फेंटे।
- 2
गैस की धीमी आंच पर एक कढाई रखें। तेल डालें गर्म होते ही छोटी पकौड़ियां तेल में तलने के लिए डालें। सुनहरी पीले होने तक सब पकौड़ियां तलें। पकौड़ियों को ठंडी होने दें।
- 3
पकोड़ियां पूरी तरह से ठंडी होने के बाद गुनगुने पानी में डूबोए। 5 मिनट में नरम हो जाएगी। तुरंत बाहर निकाल लें। अब एक बॉल में ठंडा दही डालें। इसमें नमक और शक्कर मिलाएं। दही में थोड़ा ठंडा पानी भी डालें। सब अच्छे से मिलाएं।
- 4
पकौड़ियों को हल्का सा दबा कर सर्विंग बाउल में रखें। ऊपर से पानी वाला दही डालें। भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और काला नमक छिड़के। तीनों चटनियां एक के बाद एक डालें।
- 5
अब सबसे ऊपर बेसन की सेव, अनार के दाने और हरा धनिया से सजाएं। तुरंत ही परोसें। ठंडी ठंडी चटपटी दही फूल्की - पकौड़ी खाने का आनंद उठाएं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (13)