बिना झंझट बनाए झटपट मिक्स वेज रायता

#CA26
बिना झंझट बन जाए झटपट मिक्स वेज रहता खाएंगे इसको सब चटपट यह हेल्दी रहता झटपट बनने वाला बहुत ही स्वादिष्ट होता है इसको बनाना भी बहुत आसान है घर में रखी सामग्री से एक बार बनाकर आप अवश्य ट्राई करें
बिना झंझट बनाए झटपट मिक्स वेज रायता
#CA26
बिना झंझट बन जाए झटपट मिक्स वेज रहता खाएंगे इसको सब चटपट यह हेल्दी रहता झटपट बनने वाला बहुत ही स्वादिष्ट होता है इसको बनाना भी बहुत आसान है घर में रखी सामग्री से एक बार बनाकर आप अवश्य ट्राई करें
कुकिंग निर्देश
- 1
मिक्स वेज टेस्टी रायता बनाने के लिए पहले सभी सामग्री एकत्रित करले खीरा आलू व प्याज़ को छील ले और उसको महीन महीन चाप्ड कर ले टमाटर को भी महीन-महीन काट ले फ्रेश दही लें
- 2
दही को एक बॉउल में डालें उसमें कटे हुए सारे सामग्री डालें ऊपर से हरी मिर्च काटकर डालें अब इसको अच्छे से मिक्स कर ले
- 3
उसके बाद इसमें भुना जीरा लाल मिर्च पाउडर काला नमक हींग सादा नमक डालें और उसको एक बार फिर से चलाएं अब इसको मिंट फ्लेवर देने के लिए इसमें पुदीना के पत्ते डालें आप चाहे तो पुदीना के चटनी भी डाल सकते हैं
- 4
अब इसे फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दे ठंडा होने पर इसको आप अनारदाने या चेरी से गार्निश करके सर्व करें आप चाहे तो इसमें ऊपर से धनिया की पत्ती भी डाल सकते हैं लीजिए स्वादिष्ट रिफ्रेश करने वाला चटपटा ठंडा ठंडा रायता तैयार है इसे आप खिचड़ी ताहरी पूरी पराठे किसी के साथ भी खाएं व खिलाएं
टिप्स
1 यम्मी रायता बनाने के लिए ताजा व फ्रेश दही ले
2 क्रीमी टेक्सचर देने के लिए इसको 1-2मिनट अच्छे से फेट ले
3 बाई चांस अगर दही थोड़ा खट्टा है तो इसमें दो चम्मच मलाई मिला दे
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (2)