स्टार मट्ठी

वैसे तो नीमकी या मट्ठी यह सभी की पसंद होती है पर मेरी मां को मट्ठी बहुत पसंद है चाहे वह मट्ठी आटे की बनी हो या फिर मैदे की, मेरी मम्मी फटाफट से नाश्ते में मठिया बना लेती है चाय के साथ अगर कुछ ना हो टोस्ट /बिस्कुट तो मेरी मम्मी को मट्ठी का नाश्ता बहुत पसंद है जब मैं छुट्टियों में जाती हूं तो मेरी मम्मी सुबह 5:00 बजे उठकर जब किचन में चाय बनाती है तो चाय के साथ ही चुपचाप से मठिया भी बना लेती है अब वह चाहे मैदे की बनाई या फिर आटे की, दोनों ही बहुत ही खस्ता और स्वादिष्ट होती है वैसे भी मां के हाथों में तो जादू होता है तो चलिए आज हम भी बनाते हैं मैदे की मट्ठी स्टार शेप में मां के लिए कुक विद लव ❤️
#CA26
#मां_के_लिए_cookwithlove
#Happy_Mothers_Day
#Week_6
#Cookpad

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम एक परात में मैदा लेंगे और उसमें नमक और अजवाइन और मोयन डालकर अच्छी तरह से मसलकर सब कुछ मिक्स कर लेंगे
- 2
और निवाये पानी से इसका हम सेमी डॉ लगाकर 10 मिनट के लिए रेस्ट को रखेंगे और फिर इस आटे को वापस से मसलकर हम एक लॉई लेंगे और उससे बेल लेंगे
- 3
अब इस बड़ी सी बेली हुई रोटी को हम फॉक् से गोद लेंगे और फिर स्टार शेप का कटर लेकर हम स्टार मठिया कटर से काट लेंगे और बचे हुए आटे को वापस से हम लोई बनाकर बेलकर और स्टार मठिया बना लेंगे
- 4
अब हम कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे और मठिया को धीमी आंच पर अच्छे से गोल्डन होने तक तल लेंगे इसे हमें तेज आंच पर नहीं फ्राई करना है नहीं तो मठिया बाहर से सिक जाएंगी लेकिन अंदर से कच्ची रह जाएंगी (तो हमें एक बार तेल गर्म करके गैस को धीमी करना है और फिर धीमी आंच पर हम मठिया तलेंगे)
- 5
तो लीजिए हमारी कुरकुरी खस्ता मठिया बनकर तैयार हैं जो मैंने अपनी मम्मी के लिए बनाई है 😋👌 मां के लिए ❤️कुक विद लव
- 6
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (17)