ठेकुआ

#CA26
#week6
मां के लिए _cook with Love 💘 😘
मां के हाथों से बने बिहार के प्रसिद्ध ठेकुआ में सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि उनका स्नेह, मेहनत और अपनापन भी घुला होता है। बचपन की यादों से जुड़ी यह मिठास हर त्योहार और हर खास मौके को और भी खास बना देती है। इस मदर्स डे पर मां के हाथों के उस अनमोल स्वाद और उनके निस्वार्थ प्रेम को दिल से प्रणाम और बनाने की एक कोशिश है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सभी सामग्री किचन काउंटर पर निकाल लें फिर गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़े कर पानी में डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें फिर बड़े कठौती में आटा निकाल लें फिर उसमें घी डालकर अच्छी तरह से मिलाकर मोयन चेक कर लें अब नारियल का बुरादा और लौंग इलायची पाउडर डालकर मिला लें फिर आवश्यकता अनुसार थोडा थोडा गुड़ वाले पानी डालकर भुरभुरा आटा गूंथ लें और थोड़ा थोड़ा पोर्शन लेकर अच्छी तरह से मिलाकर चित्रानुसार लोई तैयार कर लें
- 2
अब ठेकुआ के सांचे पर रखकर चित्रानुसार हथेली से प्रेस कर ठेकुआ का आकार देकर सभी ठेकुआ तैयार कर लें फिर गैस आंन कर कड़ाही में घी डालकर गर्म करें
- 3
अब धीमी आंच पर कड़ाही में जितना ठेकुआ आए डालकर उलटते पलटते हुए सुनहरा होने तक तल कर निकाल लें
- 4
ठंडा होने पर एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख लें फिर इसे आवश्यकता अनुसार सर्व करें।
टिप्स
ठेकुआ का असली स्वाद गेहूं के आटा और गुड़ के साथ देसी घी में तलने से ही मिलता है जो परम्परागत तरीके से बनाया जाता है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)