कुलथी दाल
#CA26
Week 11
कुलथी दाल
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कप कुलथी दाल को रात भर के लिए भिगोकर छोड़ दे
- 2
अब इसे अच्छी तरह से धोकर कुकर में डालें,दो गिलास पानी डालें,एक तेज पत्ता डालें,एक चुटकी बेकिंग सोडा,और एक दालचीनी का टुकड़ा डालकर कुकर के ढक्कन को बंद कर दे
- 3
चार सिटी लगने के बाद कुकर के ढक्कन को निकले दाल हमारी बन गई है
- 4
अब हम लोग दाल में डालने के लिए कुछ मसाला तैयार करेंगे जैसे एक टमाटर लहसुन हरी मिर्च लौंग जीरा गोलकी और बड़ी इलायची का पेस्ट बनाकर तैयार कर लेंगे, अब हम लोग दाल में तड़का लगाएंगे
- 5
सबसे पहले कड़ाही में घी डालेंगे, फिर हींग डालेंगे, जीरा डालेंगे
- 6
,अब इसमें टमाटर और हरी मिर्च का जो पेस्ट है उसे डालेंगे फिर इसमें नमक लाल मिर्च और हल्दी पाउडर का पेस्ट डालेंगे और अच्छी तरह से इसे भुनेंगे
- 7
अच्छी तरह भूनने के बाद इसमें कश्मीरी लाल मिर्च डालेंगे और कुकर में बनी हुई दाल डालेंगे और अच्छी तरह से मिलकर 5 मिनट के लिए ढककर छोड़ देंगे
- 8
देखिए हमारे कुलथी दाल कितनी अच्छी बनकर तैयार है इसे अब एक प्याली में निकाल ले इसे रोटी चावल या पराठे के साथ सर्व करें
- 9
कुलथी दाल बहुत ही फायदेमंद है यह सबसे ज्यादा फायदा पथरी की बीमारी के लोगों के लिए करता है
- 10
टिप्स
हमने इसमें प्याज का इस्तेमाल नहीं किया है इसे और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए आप प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





























कमैंट्स (6)