बाजरा ब्रेड टोस्ट (Bajra Bread Toast ki recipe in hindi)

बाजरा ब्रेड टोस्ट (Bajra Bread Toast ki recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
बाजरा ब्रेड टोस्ट में डलने वाली सभी सब्जियों को साफ करके बताए गए तरीके से तैयार कर लें। बाजरे के आटे को एक बाउल में डालें। उसमें नमक, मसाले और सभी सब्जियों को डालकर मिक्स करें।
- 2
वीडियो की तरह पानी डाल कर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। करीब सवा कप पानी डालना पड़ेगा। (मैंने मसाले बाद में डालें)। 10 मिनट के लिए ढक कर रख दें। उसके बाद हर ब्रेड स्लाइस के ऊपर करीब डेढ़-दो चम्मच बैटर डाल कर मोटा लेयर फैला कर लगाए। पहले 4 स्लाइस बैटर लगा कर तैयार कर लें।
- 3
उसके बाद नॉनस्टिक फ्राइंग पैन को धीमी आंच पर गर्म करके उसमें 1/4 टी स्पून बटर डालें और फिर ब्रेड स्लाइस को उठा कर बैटर लगा साइड नीचे की तरफ करके फ्राइंग पैन में रख दें। आपके फ्राइंग पैन में जितना ब्रेड आ सके उसी अनुसार बटर डाल कर उतनी स्लाइस रख दें। फिर ढक्कन ढक दें।
- 4
2-3 मिनट बाद ढक्कन हटाकर स्लाइस को पलट कर देखें यदि सब तरफ हल्का लाल दिखे तब ही उसके ऊपर चीज़ क्यूब ग्रेट कर के डालें नहीं तो एक बार फिर से पलट दे ।
- 5
चीज़ क्यूब ग्रेट कर के डालने के बाद ढक्कन बंद करके एक मिनट के लिए रखें और फिर उसे प्लेट में निकाल लें। यदि चीज़ मेल्ट न हुआ हो तो गैस ऑफ कर के एक मिनट के ढक कर ही रहने दे और उसके बाद प्लेट में निकालें। ज्यादा देर गैस ऑन रहने पर नीचे की तरफ जल जाएगा।
- 6
अब बटर डाल कर दूसरा स्लाइस पहले की तरह डालें और उसे भी पहले की तरह बना लें।
- 7
सभी टोस्ट बैटर लगा कर इसी तरह बना लें। इसे गर्म गर्म त्रिकोण शेप में काट कर ऊपर से पिज्जा मसाला और पसंद के अनुसार चिली फ्लेक्स डाल कर सर्व करें।
- 8
इसे आप शाम को नाश्ते में या फिर बच्चों को लंच बॉक्स में दे सकती है। यदि फैमिली को पसंद हो तो डिनर में भी बना सकती है।
- 9
#नोट -- यदि घर में कोई बिना चीज़ डालें खाने वाला हो तो चाट मसाला और अमचूर पाउडर जरूर डाले। इसमें आप मिर्च पाउडर के बदले हरी मिर्च बीज हटा कर काट कर डाल दें, पहले मिर्च को लम्बाई में काटे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

























कमैंट्स (5)