मसाला अरबी

#Ca26
मसाला अरबी बनाना बहुत ही आसान है यह झटपट बनकर तैयार हो जाती है इसका बाहर से हल्का चटपटा क्रिस्पी पन और अंदर से सॉफ्ट खाने में बहुत ही अच्छा लगता है मेरे घर में तो यह बहुत ही ज्यादा पसंद की जाती है इन दोनों हमारे यहां हफ्ते में एक बार अवश्य बनती है
मसाला अरबी
#Ca26
मसाला अरबी बनाना बहुत ही आसान है यह झटपट बनकर तैयार हो जाती है इसका बाहर से हल्का चटपटा क्रिस्पी पन और अंदर से सॉफ्ट खाने में बहुत ही अच्छा लगता है मेरे घर में तो यह बहुत ही ज्यादा पसंद की जाती है इन दोनों हमारे यहां हफ्ते में एक बार अवश्य बनती है
कुकिंग निर्देश
- 1
मसाला अरबी बनाने के लिए सबसे पहले अरबी को अच्छे से धोकर उबलने ठंडा होने पर उसको छीलने और उसके स्लाइस कर ले कढ़ाई में तेल चढ़ाएं ध्यान रखें सूखी सब्जी बनाने के लिए मस्टर्ड ऑयल सबसे अच्छा होता है इसलिए यहां मैं मस्टर्ड ऑयल युज किया है
- 2
तेल को अच्छे से गर्म होने दें जिससे तेल की स्मेल चली जाए अब उसमें अजवाइन हींग अदरक हरी मिर्च डालकर इसे 2 मिनट के लिए भुने फिर इसमें आप आटा डालें आटे को 2 मिनट के लिए भुने आप चाहे तो यहां बेसन भी डाल सकते हैं फिर इसमें बाकी बचे हुए मसाले डालें जब आटा भून जाए तो इसमें कटे हुई अरबी डालें
- 3
अब सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें और इसे भुन ले धीरे-धीरे इसको चलाते रहे बहुत तेज अरबी को नहीं चलाना है वरना अरबी एकदम मैश हो जाएगी जब अरबी भूनकर गुलाबी सी हो जाए तो इसमें अमचूर डालें
- 4
अब इसके बाद 2 मिनट और भुने और आपकी मसालेदार अरबी चटपटी स्वादिष्ट बनकर तैयार है ऊपर से यहां मैंने मिंट फ्लेवर देने के लिए पुदीना पत्ती डाली है इसका फ्लेवर खाने में बहुत ही अच्छा लगता है इसे आप रोटी पराठे किसी के भी साथ सर्व करें
- 5
टिप्स
अरबी भुनने के लिए मस्टर्ड ऑयल का युज करने से अरबी का स्वाद बहुत अच्छा आता है मसाला भुनने से पहले यहां पर आप बेसन की जगह अगर आटा डालें तो उसका स्वाद भी बहुत अच्छा आता है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (2)