बेसनी मिर्ची

CA26
झटपट बनने वाली यह बेसनी मिर्ची खाने में बहुत ही लाजवाब लगती है यह साइड डिश का काम बहुत अच्छे से करती है इसको साथ में खाने से खाने का स्वाद चार गुना लगता है इसको बनाना भी बहुत ही आसान है और झटपट बनकर तैयार होती है
बेसनी मिर्ची
CA26
झटपट बनने वाली यह बेसनी मिर्ची खाने में बहुत ही लाजवाब लगती है यह साइड डिश का काम बहुत अच्छे से करती है इसको साथ में खाने से खाने का स्वाद चार गुना लगता है इसको बनाना भी बहुत ही आसान है और झटपट बनकर तैयार होती है
कुकिंग निर्देश
- 1
हरी मिर्च को बनाने के लिए सबसे पहले फ्रेश व ताजी मोटी हरी मिर्च ले इसे धो कर पोंछ ले अभी से चीरा लगाकर इसके दो पीस कर ले अभी इसे प्लेट में एक साइड में रखें एक कटोरी में बेसन निकाल ले
- 2
गैस पर पैन चढ़ाई उसमें बेसन डालें बेसन को हल्का-हल्का भूनते रहे आग मध्यम स्लो रखती है एक चम्मच सौंफ निकालें उसके बाद में थोड़ी जरा राई व हींग निकालें
- 3
आप चाहे तो इसको थोड़ा सा और भून ले पर नहीं तो उसको ऐसे ही मिक्सी में डालकर दरदरा पीस ले अब इसे हल्के भुने हुए बेसन में बीच में मिला दे और सभी सामग्री को एक साथ भूनते रहें जब यह हल्के गुलाबी सा दिखने लगे तब इसमें लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर अमचूर मिलाए
- 4
अब इसे और 2 मिनट के लिए भुने देखिए कितनी अच्छी खुशबू आ रही है हमारा मसाला इस तरह से बन कर तैयार है अब इसे प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दे
- 5
ठंडा हो जाने पर इसमें आप नींबू का रस निचोड़ दें और इसको मिक्स करें देखिए अगर मसाला बंध रहा है तो सही है नहीं तो हल्का सा पानी की छींटे दे जिससे मिर्च भुनते समय इसका मसाला बाहर न निकले अब थोड़ा-थोड़ा मसाला मिर्च में फिल कर दे
- 6
कढ़ाई में तेल चढ़ाएं उसमें मिर्च पकाने के लिए डालें आप चाहे तो 2 मिनट के लिए ढक दे नहीं तो ऐसे खुले खुले 5 मिनट में भूनकर आप प्लेट में निकाल ले यह बहुत ही जल्दी गल जाती है और इसे बहुत ज्यादा नहीं गलाना है हल्का सा क्रंचीपन खाने में स्वाद देता है
- 7
आपकी चटपटे स्वादिष्ट मुंह को खोल देने वाली हरी मिर्च बनकर तैयार है इसे आप 8 दिन तक फ्रिज में रखकर खा सकते हैं
- 8
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



























कमैंट्स
Khane mein maja aa jata hai 💯