हरी मिर्च का इंस्टेंट अचार
कुकिंग निर्देश
- 1
हरी मिर्च और नींबू को अच्छी तरह धो लें, फिर उसे साफ कपड़े से पोंछकर सुखा लें। मिर्च को लंबाई में चीरा लगाएँ और नींबू को टुकड़ों में काट लें
- 2
एक कटोरे में राई की दाल, हींग, हल्दी, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें बीच से कटी हुई हरी मिर्च डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। आखिर में, नींबू के कटे हुए टुकड़े डालें।
- 3
अब हरी मिर्च और नींबू को अच्छे से मिक्स कर दे। मिर्च के अचार को एक साफ़ जार में भर ले। इसे दिन में 3 से 4 बार मिलाए। हरी मिर्च का अचार तैयार है।
टिप्स
यह अचार फ्रिज में एयरटाइट डिब्बे में 3-4 दिन तक ताज़ा रहता है। यह पराठा, थेपला, दाल चावल या खिचड़ी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/26272416










कमैंट्स (6)