अरबी के चिप्स

#Ca26
अरबी के चिप्स फलाहारी व्यंजन में एक बहुत ही स्वादिष्ट स्नैक्स है यह एक सात्विक भोजन है इसे आप स्नैक्स के रूप में भी खा सकते हैं इसे झटपट बनाकर एक महीने तक रख कर खाया जा सकता है
अरबी के चिप्स
#Ca26
अरबी के चिप्स फलाहारी व्यंजन में एक बहुत ही स्वादिष्ट स्नैक्स है यह एक सात्विक भोजन है इसे आप स्नैक्स के रूप में भी खा सकते हैं इसे झटपट बनाकर एक महीने तक रख कर खाया जा सकता है
कुकिंग निर्देश
- 1
अरबी के चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले अरबी को अच्छे से धोकर बॉयल कर ले उसे ज्यादा बॉयल नहीं करना है बस एक व्हिसल देकर गैस बंद कर दे ठंडा होने पर उसको छील लें
- 2
अब उसके पतले पतले स्लाइस काट ले कढ़ाई में तेल चढ़ाएं आंच माध्यम स्लो रखनी है 2 मिनट सिकने दे फिर उसे पलट दे उसके बाद फिर 2 मिनट सिकने दे फिर इसे पलट दे उसके बाद इसको धीरे-धीरे आप पलटते रहे जब यह गुलाबी व क्रचीं से हो जाए
- 3
तो इसे एक प्लेट में निकाल कर रख ले इस तरह से सभी बैच तैयार कर ले ठंडा होने पर अगर व्रत नहीं है तो इसमें चाट मसाला व पेरी पेरी मसाला डालें चाय के साथ बरसाती मौसम में खाकर इसका लुत्फ उठाए
- 4
टिप्स
अरबी के चिप्स दो तरह से बनते हैं एक यह है इंस्टेंट चिप्स इसमें अरबी को ज्यादा नहीं बायल करना है दूसरे तरह की चिप्स पहले स्लाइस काट के खोलते पानी में डाल के 2 मिनट पकाने के बाद इसे धूप में फैलाकर सुखा देते हैं फिर जब मन है तभी फ्राई करके खाते हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स