हरी मिर्च का अचार (Hari mirch ka achar recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
हरी मिर्च को धो कर पोंछ के 10 मिनट पंखे के नीचे सुखा कर, मिर्ची के डंठल निकाल के टुकड़े कर ले। नींबू के छोटे टुकड़े कर ले
- 2
अब मिर्ची नींबू में 1 टेबल स्पून नमक डालकर मिला के ढक कर रखें। पानी छूट जाए तब छन्नी में डालकर पानी निकाल ले।
- 3
अब थोड़ी देर पंखे के नीचे सुखा ले।
- 4
एक कड़ाई में साबुत धनिया, सौंफ और मेथी थोड़ी देर भुने, अब राई डालकर गैस बंद कर ले। कड़ाई में मसाला ठंडा होने दे। मसाला ठंडा हो जाए तब मिक्सी के जार में दरदरा पीस ले।
- 5
अब मिर्ची एक बाउल में रखें। उसमें पीसा हुआ मसाला डालें। अब हल्दी, हींग, कलौंजी, कश्मीरी लाल मिर्च, 1 टी स्पून नमक और नींबू का रस डालकर मिला ले। सरसों का तेल गरम करके ठंडा हो जाए तब मिर्ची में डालकर मिला ले। अब ये अचार तैयार है सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/26278189















कमैंट्स (3)