बिहार की पारंपरिक प्रसिद्ध आदरा थाली दाल पूरी,चावल की खीर,मालदा आम और सब्जी।

#CA2026
#Week15
यह आद्रा थाली बिहार की एक प्रसिद्ध पारंपरिक थाली है जिसे बिहारवासी आद्रा नक्षत्र में मनाते हैं आद्रा नक्षत्र में यह आदरा थाली हर घरों में मनाई जाती है इस थाली में दाल वाली पूरी खीर अपनी पसंद की कोई भी सब्जी और मालदा आम बनाया जाता है इस थाली में इन सभी चीजों का होना एकदम अनिवार्य है बिहार में मान्यता है की आदरा नक्षत्र में यही समय होता है जब किसान अपने फसलों में बीज बोते हैं इस खुशी में हमारे यहां आगरा आदरा थाली सभी घरों में बनती है और इसे सभी लोग मनाते हैं और अपने परिवार के साथ बैठकर खाते हैं मैं बिहार की यह प्रसिद्ध आदरा थाली रेसिपी तैयार की है तो आईए देखते हैं इस रेसिपी को बनाने की विधि।

कुकिंग निर्देश
- 1
खीर के लिए दूध को उबालें, धुले चावल डालें, धीमी आंच पर पकाएँ, बीच-बीच में चलाएँ।
- 2
चावल पकने पर चीनी और इलायची डालें, गाढ़ा होने तक पकाएँ, ड्राई फ्रूट्स डालें।
- 3
दाल की पूरी के लिए चना दाल को नमक-हल्दी के साथ उबालें, पानी छानकर सूखा लें।
- 4
दाल को दरदरा पीसें, तेल में जीरा, सूखी मिर्च का तड़का लगाएँ, दाल डालकर भूनें।
- 5
आटे में पानी डालकर सख्त आटा गूंधें, छोटी लोई बनाकर दाल की स्टफिंग भरें।
- 6
- 7
सभी पुरीया को हम तल कर इसी तरह तैयार कर लेंगे।
- 8
पूरी बेलें और गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें।
- 9
सब्जी के लिए तेल में जीरा, प्याज, टमाटर भूनें, मसाले डालें, आलू- सोयाबीन डालकर पकाएँ।
- 10
सब्जी गलने तक पकाएँ, गैस बंद करें।
- 11
मालदा आम को छीलकर स्लाइस में काटें और थाली में परोसें।
- 12
तैयार है हमारी लजीज और टेस्टी आदरा थाली जो की बहुत ही टेस्टी लगती है खाने में और बिहार की एक प्रसिद्ध पारंपरिक थाली है।
- 13
एक सर्विंग प्लेट ले उसमें दाल की पूरी खीर सब्जी और मालदा आम को डालकर सर्व करें।
- 14
इसे बिहार के सभी घरों में मनाया जाता है । इसे बड़े और बच्चे सभी बहुत ही पसंद से खाते हैं।
टिप्स
आप खीर में और भी फ्लेवर डाल सकते हैं, जैसे कि केसर या नारियल। पूरी में हरी मिर्च डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाएगा।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (9)