राजमा बटर मसाला

#Ca26
राजमा बटर मसाला एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश है इसको बनाने के लिए आप इसको उबालते समय ही इसमें खड़े मसाले डाल सकते हैं मैंने खड़े मसाले बाद में डाले हैं पर इसको बनाना बहुत ही आसान है आइए देखें यह किस प्रकार बनता है
राजमा बटर मसाला
#Ca26
राजमा बटर मसाला एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश है इसको बनाने के लिए आप इसको उबालते समय ही इसमें खड़े मसाले डाल सकते हैं मैंने खड़े मसाले बाद में डाले हैं पर इसको बनाना बहुत ही आसान है आइए देखें यह किस प्रकार बनता है
कुकिंग निर्देश
- 1
राजमा बटर मसाला बनाने के लिए राजमा को निकाले उसे साफ करके चार घंटे के लिए भिगो दे चार घंटे बाद उसे कुकर में रखकर कर 2 विसिल देकर बॉयल कर ले
- 2
अब आप राजमा बनाने की तैयारी करें प्याज को छीलकर पेस्ट बना ले टमाटर के भी प्यूरी बना ले अदरक लहसुन हरी मिर्च का पेस्ट बना ले
- 3
कुकर में बटर डालकर चढ़ाएं पहले इसमें जीरा काली मिर्च लौंग दालचीनी डालें इसमें प्याज का पेस्ट डालकर भूनें जब यह भुनकर गुलाबी हो जाए तो उसमें लहसुन अदरक का पेस्ट डालें और उसे भी भून ले इसमें धनिया हल्दी व लाल मिर्च पाउडर डालें और 1 मिनट भुने
- 4
फिर इसमें टमाटर प्युरी डालें फिर इसे 2 मिनट तक के लिए भून ले टमाटर भुनने के बाद इसमें राजमा मसाला डालें और अब इसमें बॉयल राजमा डालें सबको अच्छे से मिक्स कर दे
- 5
अब इसमें पानी डालें साथ में बटर नमक और कसूरी मेथी डाल देऔर कुकर बन्द कर इसमें 2 विसिल लगा दे गैस बंद कर दे आपका राजमा बन कर तैयार है अब इसे सर्व करने के समय बटर डालकर सर्व करें।
टिप्स
राजमा बटर मसाला बनाने के लिए जैसा कि नाम से पता चलता है बटर से खड़े मसाले के साथ छौके और इसे सर्व करते समय भी बटर के साथ ही सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (8)