चिचिंडा की मसालेदार सब्जी ढाबा स्टाइल

#CA26 #Wek18 #चिचिंडा #चिचिंडाकीमसालेदारसब्जी
#ढाबास्टाइल #प्याज #लहसुन #टमाटर #पड़वल #पिंडोरा
#Manisha_PureVeg_Treasure
#LoveToCook_ServeWithLove
#Cookpad #Cookpadhindi #Cooksnap
📌 भारत देश में चिचिंडा के अलग-अलग नाम हैं। गुजराती में पिंडोरा, मराठी में पडवल, अंग्रेजी में स्नेक गार्ड, तेलुगू में पोटलाकाया, तमिल में पूडालंगा, कनड्डा में पडवलकाई, बंगाली में चिंचींगा नाम से पहचाना जाता है।
📌चिचिंडा की सब्जी स्वाद में लाजवाब और पौष्टिक होती है। इसे कई अलग-अलग तरीके से बनाया जा सकता है।
📌आज मैंने इसे ढाबा स्टाइल प्याज और लहसुन डालकर बनाया है।
यह सब्जी गरमा गरम रोटी पूरी पराठा और चावल के साथ खाने में बहुत ही स्वाद आता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
चिचिंडा को अच्छे से धोकर छलके और बीज निकालकर काट लें।
- 2
चिचिंडा को प्रेशर कुकर में तीन सिटी आने तक पका लें। दही में हल्दी पाउडर लाल मिर्च पाउडर गरम मसाला पाउडर धनिया जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- 3
एक कढ़ाई में तेल डालें। हींग जीरा लहसुन और अदरक मिर्च पेस्ट का तड़का लगाएं। बारीक कटा हुआ प्याज डालकर अच्छे से भूनें, जब तक वह गुलाबी रंग के हो जाएं। टमाटर की प्युरी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- 4
कढ़ाई में तेल छोड़ने तक पकाएं। अब मसाले वाला दही डालकर अच्छे से मिलाएं। स्वाद अनुसार नमक आवश्यकता अनुसार पानी और कसूरी मेथी डालें।
- 5
प्रेशर कुकर में स्टीम किया हुआ चिचिंडा डालें। अच्छे से मिलाकर 2 मिनट धीमी आंच पर उसे पकाएं। नींबू का रस निचोड़कर, बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें।
- 6
ढाबा स्टाइल चिचिंडा की मसालेदार सब्जी तैयार है। गरमा गरम रोटी, पूरी, पराठा और चावल के साथ खाने का आनंद लें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (12)