आलू बुखारा की चटनी (Plum Chutney)

गुणकारी आलू बुखारा चटनी बहुत स्वादिष्ट बनती हैं । इसका स्वाद खट्टा मीठा होता है इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है ।इम्यूनिटी को बढा़ने और तनाव से बचने के लिए आलूबुखारे को डाइट में शामिल करना चाहिए।इस चटनी में मैंने किसी प्रकार के आर्टिफिशियल कलर का प्रयोग नहीं किया है।इसे बनाना बहुत आसान है और यह झटपट बनजाती है , तो चलिए बनाते हैं खट्टी मीठी आलू बुखारा की चटनी !
#CA26 #week18 #aloo_bukhara
#bel_se_fali_tak
#aloo_bukhara_ki_chutney
#aloo_bukhara_ki_khatti_meethi_chutney #chutney

कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम आलू बुखारा को अच्छी तरह वॉश कर ले। फिर उसे काटकर उसका बीज हटा कर अलग कर देंगे।
- 2
अब आलू बुखारे के टुकड़ों को मिक्सी जार मे डालकर पिस लेंगे ।
- 3
दूसरी तरफ खरबूजे के बीज और ड्राई फ्रूट्स को हल्का ड्राई रोस्ट कर लेंगे ।
- 4
किशमिश को धोकर थोड़े से पानी में भिगो देंगे ।
- 5
अब उसी पैन में आलू बुखारा का पेस्ट डालिये फिर 1/2 कप पानी पैन में डालिए। इन्हे चलाते हुए पकाएं।
- 6
उबाल आने पर इसमें 3/4 कप चीनी डाल दीजिये। इसे थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए पकाएं चीनी घुलने तक ।
- 7
गुड़ /चीनी के घुल जाने पर इसमें जीरा पाउडर, काला नमक, सादा नमक,1 छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालिये। इन्हें अच्छे से मिला कर इसमें 1 बड़े चम्मच किशमिश डाल कर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं.
- 8
इन्हें अच्छे से मिला कर इसमें 1 बड़े चम्मच किशमिश डाल कर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं । इसी तरह इसमें काजू, अखरोट और मेलन सीड्स भी मिला देंगे।
- 9
इस तरह आलू बुखारा की चटनी बनकर तैयार हो जाएगी।
- 10
- 11
इस चटनी को खाने के साथ साइड डिश के रुप में सर्व करें या किसी स्नैक्स के साथ !
टिप्स
आप इसमें गुड और चीनी दोनों ही मिला सकते हैं , अथवा कोई एक भी डालकर बना सकते हैं।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (52)