फैंसी मसाला खिचड़ी (Fancy Masala Khichdi recipe in hindi)

#CA26
#week_19
#देसी_बने_फैंसी
#फैंसी_खिचड़ी
#मसाला_खिचड़ी_गोर्मे_टॉपिंग
#देसी_स्वाद
मसाला खिचड़ी एक वन पॉट मील है, जो दाल और चावल को मिला कर बनाई जाती है. सादी साधारण खिचड़ी के विपरीत आज मैने प्याज टमाटर और मसाले डाले है.
इसमें सर्व करते समय बरिस्ता (ब्राउन क्रिस्पी प्याज) चिली ऑयल और काजू डालकर टॉपिंग किया है.
जिनके घर में खिचड़ी पसंद नहीं करते, तो उन्हें पारंपरिक खिचड़ी से अलग उसे उच्चस्तर पर बनाए. उसकी सजावट देखकर खाने का मन करेगा.

कुकिंग निर्देश
- 1
दाल और चावल को धो कर 2 कप पानी, नमक, हल्दी और घी डालकर कुकर में उबाल ले.
- 2
कड़ाई में 1 टी स्पून तेल गरम करे उसमें उड़द दाल और चना दाल आधा मिनट भुने. अब हींग, लाल मिर्च पाउडर और नमक के अलावा बाकी के सारे मसाले डालकर धीमी आंच पर खुशबू आने तक भून ले.
- 3
अब मसाले ठंडे हो जाए तब हींग, लाल मिर्च पाउडर और 1/2 टी नमक डालकर मिक्सी के जार में पीस ले
- 4
अब कड़ाई में 1/4 कप तेल गरम करने रखें उसमें लंबे कटे हुए प्याज डालकर लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर तल के निकाल ले. काजू तल के निकाल ले. 1 टी स्पून घी गरम कर के गैस बंद करले थोड़ा ठंडा हो जाए तब लाल मिर्च पाउडर डालकर रखे.
- 5
अब कड़ाई में 1 टेबल स्पून घी गरम करने रखें, उसमें राई डालें अब जीरा डालें, हींग, सुखी लाल मिर्च, हरी मिर्च, कड़ी पत्ता, अदरक डाले. अब बारीक कटा हुआ प्याज डालकर पिंक होने तक भुने.
- 6
अब टमाटर डालकर टमाटर नरम होने तक भुने. अब 3 टी स्पून खिचड़ी का मसाला डालकर मिला ले. अब गरम पानी और इमली का पल्प डालें, 1 टी स्पून नमक डालें
- 7
अब उबली हुई खिचड़ी डालकर मिला ले. थोड़े काजू और तले हुए प्याज मिला ले. अब तैयार खिचड़ी सर्विंग बाउल में निकाले. ऊपर तले हुए प्याज, काजू और मिर्ची वाला घी डालकर सर्व करें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)