कम सामान में फ्राई अप्पे रेसिपी ❤️

अप्पे बहुत सारी सब्ज़ियों के साथ भी बनते हैं, आप अपनी पसंद की सब्ज़ियाँ डाल सकते हैं। 😊
लेकिन मेरे पास उस समय कोई सब्ज़ी नहीं थी, इसलिए मैंने कम सामान में इन्हें बहुत जल्दी तैयार किया। बच्चों के लिए बहुत टेस्टी बने। ❤️
कम सामान में फ्राई अप्पे रेसिपी ❤️
अप्पे बहुत सारी सब्ज़ियों के साथ भी बनते हैं, आप अपनी पसंद की सब्ज़ियाँ डाल सकते हैं। 😊
लेकिन मेरे पास उस समय कोई सब्ज़ी नहीं थी, इसलिए मैंने कम सामान में इन्हें बहुत जल्दी तैयार किया। बच्चों के लिए बहुत टेस्टी बने। ❤️
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल में 2 कप सूजी लें। इसमें 1 कप ताज़ा दही डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- 2
अब इसमें 1 कच्चा कद्दूकस किया हुआ आलू और स्वादानुसार नमक डालें। और थोड़ा कसूरी मेथी भी डाले सभी चीज़ों को अच्छे से मिलाकर 15 मिनट के लिए रेस्ट करने दें।
- 3
15 मिनट बाद मिश्रण को थोड़ा-सा चलाएँ। घोल न बहुत गाढ़ा हो और न बहुत पतला। अगर घोल थोड़ा गाढ़ा हो तो उसमें थोड़ा पानी डालना
- 4
अप्पे पैन को हल्के तेल से ग्रीस करें और तैयार घोल को सभी खानों में डाल दें।
- 5
अप्पों को अच्छी तरह पकने दें और फिर पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंक लें। पकने के बाद इन्हें प्लेट में निकाल लें।
- 6
अब एक कड़ाही में थोड़ा-सा तेल गरम करें। इसमें राई, करी पत्ता और 1–2 हरी मिर्च के लच्छे डालें। ये तड़का अप्पे के लिए तैयार हो रहा है।
- 7
अब तैयार अप्पे डालकर उन्हें हल्का-सा फ्राई करें, जब तक वे हल्के सुनहरे और गोल्डन न हो जाएँ। ध्यान रखें कि अप्पे जलने न पाएँ।
- 8
बस, हमारे स्वादिष्ट फ्राई अप्पे तैयार हैं। ❤️
- 9
🌶️ अप्पे की चटनी बनाने की विधि
- 10
सबसे पहले कड़ाही में 1 छोटा चम्मच तेल डालकर गरम करें।
- 11
इसमें कटी हुई प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, सूखी लाल मिर्च और लहसुन डालकर हल्का-सा भून लें।
- 12
अब इसमें नमक हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और थोड़ा-सा लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी मसालों को अच्छी तरह मिला दें।
- 13
भुनी हुई सामग्री को थोड़ा ठंडा करने के बाद मिक्सी में डालकर बारीक पेस्ट बना लें।
- 14
पेस्ट बनाने के बाद चटनी में तड़का लगाएँ। इसके लिए एक पैन में 1 छोटा चम्मच तेल गरम करें। फिर इसमें ½ चम्मच राई, लंबी बारीक कटी हुई दो हरी मिर्च और एक लाल मिर्च साबुत करी पत्ता डालकर और रोस्ट वाले चना दाल 1 चम्मच वो भी पैन न डालकर तड़का तैयार करें और चटनी में डाल दें।
- 15
- 16
अप्पे की चटनी बिल्कुल तैयार हो गई। अब अप्पों के साथ सर्व कर दीजिए, बहुत टेस्टी लगेगी।
टिप्स
आप अपनी पसंद के अनुसार अप्पे में कोई भी सब्ज़ी मिला सकते हैं, जैसे हरी मटर, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, गाजर या हरा धनिया। मेरे पास इनमें से कुछ भी नहीं था, इसलिए मैंने जल्दी-जल्दी बच्चों के लिए ये इंस्टेंट अप्पे तैयार किए। 😊 आप भी इस रेसिपी को ज़रूर ट्राई करें। ❤️
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






























कमैंट्स (2)