पंजाबी कढ़ी पकोड़ा (Punjabi Kadhi pakoda recipe in Hindi)

#CA26
#week25
#दही_डायरीज़
#पंजाबी_कढ़ी
#पंजाबी_कढ़ी_पकोड़ा
पंजाबी कढ़ी एक उत्तर भारतीय व्यंजन जिसे चावल के साथ परोसा जाता है. ये खट्टी दही और बेसन मिला कर बनाई जाती है. इसमें तले हुए प्याज के पकोड़े डाले जाते है.
पंजाबी कढ़ी पकोड़ा (Punjabi Kadhi pakoda recipe in Hindi)
#CA26
#week25
#दही_डायरीज़
#पंजाबी_कढ़ी
#पंजाबी_कढ़ी_पकोड़ा
पंजाबी कढ़ी एक उत्तर भारतीय व्यंजन जिसे चावल के साथ परोसा जाता है. ये खट्टी दही और बेसन मिला कर बनाई जाती है. इसमें तले हुए प्याज के पकोड़े डाले जाते है.
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में दही डालकर मथ लें. अब बेसन डालकर अच्छे से मिला कर स्मूद कर ले.
- 2
अब उसमें तीन कप पानी डालें. हरी मिर्च, अदरक, हींग, हल्दी और नमक डालकर तेज आंच पर लगातार चलाते हुए पकने रखें.कढ़ी में एक उबाल आए उसके बाद आंच धीमी करके 10 से 15 मिनट पका ले.
- 3
कढ़ी पक रही हो तब दूसरी तरफ कड़ाई में तेल गरम करने रखें. एक बाउल में कटे हुए प्याज ले, उसमें बेसन, हरी मिर्च, अदरक, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, कसूरी मेथी डालकर मिला ले. थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर ले.
- 4
अब गरम तेल में मध्यम आंच पर पकौड़े तल कर निकाल ले. (8 पकौड़े) पकौड़े थोड़े ठंडे हो जाए तब हल्के हाथ से कटोरी से दबाकर चपटा कर ले. अब गरम तेल में तेज आंच पर क्रिस्पी होने तक तल ले.
- 5
अब पकौड़े (4 पकौड़े) उबलती हुई कढ़ी में डालें. अब एक छोटी कड़ाई में तड़के के लिए तेल गरम करने रखें. गरम तेल में राई, जीरा, धनिया, मेथी, कड़ी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालकर गैस बंद कर ले. राई तड़कनी बंद हो जाए तब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और हींग डालकर तड़का कढ़ी में डालकर मिला ले.
- 6
अब गरम गरम कढ़ी चावल के साथ सर्व करें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (5)