दही भल्ला (Dahi Bhalla recipe in Hindi)

#CA26
#week25
#दही_डायरीज़
#दही_भल्ला
भारत की मशहूर चाट. दही में पकौड़े डालकर, मसाला और तीखी मीठी चटनी डालकर सर्व की जाने वाली चाट, छोटे बड़े सबको पसंद आती है. हर प्रदेश में अलग अलग तरीके से बनाया जाता है.
दही भल्ला (Dahi Bhalla recipe in Hindi)
#CA26
#week25
#दही_डायरीज़
#दही_भल्ला
भारत की मशहूर चाट. दही में पकौड़े डालकर, मसाला और तीखी मीठी चटनी डालकर सर्व की जाने वाली चाट, छोटे बड़े सबको पसंद आती है. हर प्रदेश में अलग अलग तरीके से बनाया जाता है.
कुकिंग निर्देश
- 1
भीगी हुई दाल का पानी निकाल ले. अब मिक्सी के जार में दाल, हरी मिर्च और 1 से 2 टेबल स्पून पानी डालकर पीस के एक बाउल में निकाल ले. अब उसमें अदरक और नमक डालकर अच्छे से हल्की और फूलने तक फैट ले.
- 2
अब तेल गरम करने रखें. पकौड़े डालकर मध्यम आंच पर सुनहरे होने तक तल कर निकाल ले.
- 3
एक बड़े टोप में पानी गरम करने रखें. गुनगुना हो जाए तब गैस बंद कर ले, पानी में 1 टी स्पून नमक और थोड़ी हींग डालकर मिला ले. अब उसमें पकौड़े डालकर ऊपर एक प्लेट रखे जिससे बड़े पानी में डूबे रहे. सर्व करते समय पानी में से पकौड़े निकाल के हल्के हाथ से निचोड़ ले.
- 4
अब दही में चीनी और 1/2 टी स्पून नमक मिला ले. सर्विंग बाउल में वडा रखे, उसके ऊपर दही डालें, मसाला, तीखी चटनी और मीठी चटनी डालकर सर्व करें.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (5)