दाल ढोकली

दाल ढोकली
कुकिंग निर्देश
- 1
दोनों दालें धोकर 15-20 मिनट ही पानी में भिगोएँ।
- 2
ढोकली के लिए आटा, नमक, हल्दी, जीरा पाउडर, अजवाइन, महीन कटा धनिया डंठल और 1 टेबल स्पून घी डालकर ना ज्यादा सख्त और ना ज्यादा सॉफ्ट हो ऐसा आटा गूंथें। 5 मिनट ढककर रखें।
- 3
ढोकली की छोटी और पतली लोई बनाएं, ज्यादा मोटी न रखें।चित्रानुसार बना कर बीच से छेद कर लें |
- 4
लहसुन और अदरक को महीन काट लें।कुकर में 1 टेबल स्पून घी गरम करें, जीरा और हींग डालें। प्याज़ डालकर हल्का भूनें।
- 5
टमाटर, मसाले और नमक डालकर भूनें। भीगी दाल डालें, 2-3 मिनट भूनें।
- 6
3-4 गिलास पानी डालें, दाल को पतला ही रखें क्योंकि ढोकली डालने से गाढ़ी हो जाएगी।ढोकली को दाल में डालें, कुकर का ढक्कन लगाकर 3-4 सीटी आने दें।
- 7
छौंक के लिए 2 टेबल स्पून घी गरम करें, जीरा, हींग और प्याज़ डालें। प्याज़ सुनहरा होने पर कश्मीरी लाल मिर्च डालें।छौंक दाल में डालें, हरा धनिया और प्याज़ के छल्लों से गार्निश करें।
टिप्स
ढोकली को छोटी और पतली बनाना है, ताकि दाल में अच्छी तरह पक जाए। दाल को 15-20 मिनट से ज्यादा नहीं भिगोना है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स (8)