मैंगो साबूदाना समर ड्रिंक

मैंगो और साबूदाना से आप खीर या पुडिंग या समर ड्रिंक कुछ भी बना सकते हैं जो बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक डेजर्ट है यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और डाइजेस्टिव सिस्टम को इंप्रूव करता है आम में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट के कारण इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में फायदा होता है और साबूदाने में कैल्शियम होता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत बेनिफिट होता है और यह शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है
तो चलिए आज हम बनाते हैं गर्मियों का, फलों का राजा आम के साथ साबूदाना की समर ड्रिंक यानी की मैंगो साबूदाना समर ड्रिंक जिसमें कि हम सब्जा सीड्स का भी उपयोग करेंगे जो की गर्मी में बहुत ही फायदेमंद होते हैं तो चलिए हम बनाते हैं मैंगो 🥭 साबूदाना समर ड्रिंक
#प्रकृति_के_छुपे_खजाने
#Week_7
#आम
#मैंगो_साबूदाना_समरड्रिंक
#कुकपैड
#CA26

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम दूध को गर्म करेंगे और उसमें एक से दो उबाल आने देंगे और तब तक हम आधा गिलास नार्मल टेंपरेचर के दूध में कस्टर्ड पाउडर को मिक्स करके रखेंगे और जब दूध गर्म हो जाएगा तब हम इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करेंगे और फिर धीरे-धीरे कस्टर्ड पाउडर भी डालकर मिक्स करके 1 से 2 उबले आने तक पकाएंगे और फिर गैस बंद कर देंगे तो यह हमारा कस्टर्ड मिल्क बनकर तैयार हो जाएगा
- 2
कस्टर्ड मिल्क हमें बहुत गाढ़ा नहीं बनाना है और इसे हिलाते हुए हम ठंडा करेंगे (और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख देंगे) ताकि इसमें कोई मलाई ना जमें और दूसरी तरफ हम भीगे हुए साबूदाना को एक बर्तन में पानी उबालकर उसे 5 मिनट तक पकाएंगे जब तक यह ट्रांसपेरेंट ना हो जाए फिर हम इनको ठंडे पानी डालकर छान लेंगे
- 3
- 4
अब हमने जो दो आम लिए हैं उसमें से हम एक आम को रफली काट के उसकी प्युरी बना लेंगे और दूसरे आम के हम छोटे-छोटे चुंक काट के एक बॉल में रख लेंगे और सब्जा सीट भी हम भिगोकर रख लेंगे तो अब हमारी सारी सामग्री बनकर तैयार है बस अब हम असेंबल करेंगे
- 5
अब हम तैयार और ठंडे कस्टर्ड मिल्क में हम आम की प्युरी डालेंगे, पका हुआ साबूदाना डालेंगे और आम के टुकड़े और सब्जा सीड्स, आइस क्यूब डालकर सबको अच्छी तरह से मिक्स करेंगे
- 6
और सबको अच्छे से मिक्स करने के बाद हम इसको सर्विंग गिलास में डालेंगे और ऊपर से बादाम काजू और पिस्ता की कटिंग डालकर इसे गार्निश करेंगे और ठंडा ठंडा इससे सर्व करेंगे, यह बहुत ही स्वादिष्ट बनता है और इसे आप व्रत में भी बना सकते हैं और इससे पेट भी भर जाता है और काफी एनर्जी में मिलती है क्योंकि इसमें आम दूध के साथ-साथ साबूदाना सब्जा सीड्स और ड्राई फ्रूट है जो शरीर को एनर्जी देते हैं और फुलफिल करते हैं और गर्मी के मौसम में ठंडक देते हैं तो चलिएआज ही बनाएं नॉर्मल मैंगो शेक से हटकर कुछ डिफरेंट और हेल्दी और स्वादिष्ट 👌😋🥭❤️👍
- 7
- 8
- 9
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)