व्रत की फलाहार थाली (सिंघाड़े की कतली, सिंघाड़े की पूरी और आलू टमाटर की फलाहार सब्जी)

नवरात्रि व्रत के पावन अवसर पर तैयार की गई यह स्वादिष्ट फलाहारी थाली परंपरा और स्वाद का सुंदर संगम है। इसमें आलू-टमाटर की फलाहारी सब्जी, सिंघाड़े के आटे की कुरकुरी पूरी और सिंघाड़े के आटे की मीठी कतली शामिल है। सात्त्विक सामग्री से बनी यह थाली व्रत के नियमों का ध्यान रखते हुए स्वाद और तृप्ति का भरपूर आनंद देती है। 🙏🌼
#ND
#vrat_ki_falahar_thali
#singhade_aate_ki_Katli
#singhade_aate_ki_puri
#aloo_tamatar_ki_falahar_sabji
#vrat_ki_thali
#navratri_falahari_thali
व्रत की फलाहार थाली (सिंघाड़े की कतली, सिंघाड़े की पूरी और आलू टमाटर की फलाहार सब्जी)
नवरात्रि व्रत के पावन अवसर पर तैयार की गई यह स्वादिष्ट फलाहारी थाली परंपरा और स्वाद का सुंदर संगम है। इसमें आलू-टमाटर की फलाहारी सब्जी, सिंघाड़े के आटे की कुरकुरी पूरी और सिंघाड़े के आटे की मीठी कतली शामिल है। सात्त्विक सामग्री से बनी यह थाली व्रत के नियमों का ध्यान रखते हुए स्वाद और तृप्ति का भरपूर आनंद देती है। 🙏🌼
#ND
#vrat_ki_falahar_thali
#singhade_aate_ki_Katli
#singhade_aate_ki_puri
#aloo_tamatar_ki_falahar_sabji
#vrat_ki_thali
#navratri_falahari_thali
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले उबले आलू को छीलकर टुकड़ों में काट लेंगे। हरी धनिया, हरी मिर्च और अदरक को भी काट लेंगे।
- 2
एक कड़ाही में घी गरम करें और उसमें
इसमें जीरा चटका लें फिर हरी मिर्च,अदरक डालकर सॉते करें। अब इसमें आलू के टुकड़े डालकर सुनहरा होने तक भुनेंगे, फिर टमाटर,सेंधा नमक डालकर 2 मिनट और भुनने के बाद पानी डाले।जितनी जरूरत हो उतना पानी डालें। ढककर 10 से 15 मिनट पकाएं फिर कटी हुई हरी धनिया डालकर गैस बंद कर देंगे । - 3
सिंघाड़े की कतली - एक कड़ाई में सिंघाड़े के आटे को हल्का सुनहरा या हल्का सा रंग बदलने तक भुनेंगे। हमें ध्यान रखना हैं कि हमें सिंघाड़ा आटा को अधिक देर तक नहीं भुनना है। केवल हल्का रंग बदलने तक ही भूनना है।
गैस को बंद करें और इसमें चीनी स्वाद के अनुसार डाले फिर पानी मिलाकर घोल को तैयार कर लें। अगर गैस जलेगी तो इसमें गांठ पड़ने की संभावना रहती है जिससे कतली अच्छी नहीं बनेगी अब उबलते कतली में घी व हरी इलायची पाउडर डालें।
लगातार चलाते हुए मिश्रण को पकाएं और जब यह कढ़ाई छोड़ने लगे तो घी लगे हुए ट्रे में सारे मिश्रण को फैलाएं और ठंडा होने दें। ठंडा होने पर मनपसंद आकार में काट लें। बारीक कटे काजू डाल दें। - 4
सिंघाड़े की पूड़ी - उबले आलू को अच्छी तरह मैश कर लेंगे फिर उसमें सिंघाड़े का आटा और स्वादानुसार सेंधा नमक डालकर थोड़ा कड़क आटा गूंथ लेंगे। इसे कवर कर 10- 15 मिनट रेस्ट के लिए रख देंगे। अब पूरी की छोटी-छोटी लोई तैयार कर लेंगे,उन्हें बेलकर प्लेट में रख लेंगे।
- 5
कड़ाही में घी गरम कर लेंगे जब घी गरम हो जाएगा तब बनी हुई पूरियों को एक- एक करके दोनों साइड से सुनहरा होने तक तल लेंगे।सारी पूरियों को तलने के बाद गैस बंद कर देंगे।
- 6
व्रत की फलाहार थाली तैयार है।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Sudha Agrawal को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (18)