लौकी की ढाबा स्टाइल मसालेदार सब्जी

लौकी में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं ,स्वास्थ्यगत रुप से लौकी गुणों का खजाना है। इसके सेवन से मोटापा, डायबिटीज, कब्ज और हाई ब्लडप्रेशर जैसी बीमारियां नियंत्रित होती हैं और हृदय स्वस्थ रहता हैं। यह खाने में हल्की होती है और गर्मियों में विशेष रूप से अच्छी रहती हैं।
गर्मियों में डिनर के समय मेरे घर में एक अन्य सब्जी के साथ लौकी की सादी सब्जी पसंद की जाती हैं ,पर कभी-कभी लौकी की मसालेदार सब्जी भी बनाती हूँ। यह झटपट ही बन जाती है और खाने में स्वादिष्ट भी लगती है । मसालेदार बनाने पर एक अन्य सब्जी की आवश्यकता भी नहीं रहती। आज प्रीति जी की सब्जी को देखकर मन किया कि आज हम भी मसालेदार सब्जी बनाएं। इस सब्जी को रोटी,पराठे या राइस के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
#CA26
#week8
#लौकी_की_ढाबा_स्टाइल_सब्जी
#लौकी_की_मसालेदार_सब्जी
#लौकी #मसालेदार_सब्जी #सब्जी

कुकिंग निर्देश
- 1
टमाटर और अदरक को अलग-अलग कद्दूकस कर लीजिए। प्याज को लंबाई में काट लीजिए और हरी मिर्च में बीच से चीरा लगा लीजिए ।
- 2
कुकर में कुकिंग ऑयल गर्म करके उसमें हींग, पंचफोरन और जीरा का तड़का लगाएँ।
- 3
सर्वप्रथम लौकी को अच्छी तरह वॉश करके और छीलकर बड़े टुकड़ों में काट लीजिए ।
- 4
अब उसमें प्याज डालें और उसके लाल होने तक फ्राई करें फिर अदरक मिला दें।अब कद्दूकस किया हुआ टमाटर डालें और अच्छी तरह भुनें ।
- 5
टमाटर के अच्छी तरह भुन जाने पर गरम मसाला छोड़कर सभी पिसे मसाले डालें और 2 मिनट भुने इसके पश्चात लौकी डाल दें । सभी को अच्छी तरह मिलाएं; जिससे लौकी और सभी मसाले खूब अच्छी तरह जब्त हो जाएं।
- 6
अब बहुत थोड़ा सा पानी मिलाएं और स्वाद के अनुसार नमक डालकर सबको अच्छी तरह चला लें और गरम मसाला भी मिला दें।
- 7
अब कुकर में ढक्कन लगाकर 2 सीटी लगा लें अच्छी तरह प्रेशर निकल जाने पर ढक्कन खोलें। हमारी सब्जी अच्छी तरह से पक चुकी है ।
- 8
सब्जी में हरी धनिया बुरक दीजिए ।
- 9
गर्मा- गरम ढाबा स्टाइल लौकी की सब्जी को रोटी या पराठे के साथ सर्व कीजिए।
टिप्स
ढाबे स्टाइल मसालेदार सब्जी के लिए लौकी ताजी लें और मसाले को अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं ।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (55)