स्टिमड कैबज पार्सल विथ टोमेटो ग्रेवी

#cookpadkehindichefs
#टेकनीक
केबेज रोल,रोल मे बनाए जाते हैं और इसे सेज्वान चटनी के साथ परोसते हैं,मेंने इसे पोटली का आकार दिया है और टोमेंटो ग्रेवी के साथ परोसा है।
स्टिमड कैबज पार्सल विथ टोमेटो ग्रेवी
#cookpadkehindichefs
#टेकनीक
केबेज रोल,रोल मे बनाए जाते हैं और इसे सेज्वान चटनी के साथ परोसते हैं,मेंने इसे पोटली का आकार दिया है और टोमेंटो ग्रेवी के साथ परोसा है।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन में 2गिलास पानी गरम करें और पत्तगोभी के पत्ते को इसमे डाल कर 10मिनट ढक कर रखे,इससे पत्ते थोडे नरम हो जायेगे।
- 2
अब एक छोटी कढ़ाई में एक छोटा चम्मच तेल गर्म करें,इसमे लसुन,अदरक,हरी मिर्च डाल कर थोड़ा पकाए अब इसमे पत्तागोभी,शिमला मिर्च,हरा प्याज और काली मिर्च पाउडर, नमक डाल कर थोड़ा पकाए ताकि पानी सूख जाए अब इसे ठंडा होने दें।
- 3
जब ठंडा हो जाए तब कद्दूकस किया हूआ चीज़ डाल कर मिलाए।
- 4
अब पत्तगोभी का एक पत्ता ले और 1चम्मच स्टाफिंग डाले और इसे पोटली की तरह से मोड ले और हरे प्याज़ के पत्ते से बांध दे,इसी तरह से बाकि की पोटली बना ले।
- 5
अब इटली के बरतन में पानी डाल कर गरम करे और इटली के साचे में तेल लगा कर तयार पोटली को रख 10मिनट ढक कर भांप में पकाए।
- 6
टमाटर को छील कर मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें।
- 7
अब एक छोटे कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म करें और इसमे लहसुन,अदरक,हरी मिर्च डाले और थोड़ा पकाए।अब इसमे टमाटर का पेस्ट डाले और चलाए,अब इसमे टोमेटो केचप,काली मिर्च पाउडर और नमक डाले और 2मिनट पकाए।
- 8
तयार टॉमटो ग्रेवी पर हरी प्याज के पत्ते से गर्निश करे और गरमा गरम पोटली को रख कर परोसे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स