हक्का नूडल्स जीनी मिनी डोसा
कुकिंग निर्देश
- 1
एक तपेले में 3 गिलास पानी को उबाले, उबाल आने पर इसमे 1/2 छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच तेल और नूडल्स डालकर थोड़े नरम होने तक पका लें फिर चलनी में निकाल कर ठंडा पानी डालें इसे नूडल्स एक दूसरे से चिपकेंगे नही
- 2
एक कडाई में तेल गरम होने आर इसमे प्याज़ को 1 मिनट भून कर इसमें अदरक लहसुन डालकर 1 मिनट भून लें
- 3
शिमला मिर्च डालकर 2 मिनट पकाये,और इसमे नूडल्स मसाला डाले
- 4
फिर सारे सॉस डालकर मिला ले, अगर जरूरत हो तो ही नमक डालें, क्योंकि नूडल्स में नमक डाला है और सारे मसालों और सॉस में नमक आता हैं
- 5
हक्का नूडल्स तयार हैं
- 6
डोसा बनाने के लिए डोसे के तवे को अच्छा गरम करके किसी कपड़े से साफ पोंछ लें, और इसपर बटर, सेज़वान चटनी डालकर फैला दी पूरे डोसे पर फिर थोडासा हक्का नूडल्स डाले
- 7
फिर सारे मसाले और मेयोनिज़ टमाटर सॉस डाले, और डोसा कड़क होने तक सिकने दे
- 8
डोसा सिकने के बाद इसे 5 भाग में स्ट्रिप(पट्टी) की तरह काट ले कैंची या पिज़्ज़ा कटर से, फिर जल्दी से इनके रोल बना ले, रोल बनाकर इनपर मेयोनिज़ और टोमॅटो सॉस डाले
- 9
चीज़ को कद्दूकस करे इसपर और हरे प्याज़ डालकर सेज़वान सॉस के साथ सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स