शाही मटर कोफ्ता करी (Shahi Matar Kofta Curry recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक कढ़ाई में घी और आयल डालिये,हल्का गरम होने पे प्याज़ कटा हुआ+अदरक+हरी मिर्च+लहसुन +काजू डालिये और थोड़ी देर भूनिये
- 2
अब इसमें टमाटर डालिये और गलने तक पकाइये,पिंच हल्दी डालकर मिक्स करिये अब एक प्लेट में निकाल कर ठंडा कीजिये
- 3
अब मिक्चर जार में मटर और हरी मिर्च डालकर पीस लीजिये,अब एक बाउल में मटर का पेस्ट +पनीर और मैदा +थोड़ा गरम मसाला+ अदरक लहसुन का पेस्ट और हल्का नमक डालकर मिक्स कर लीजिए अच्छे से,
- 4
अब थोड़ा मिक्चर हाथ मे लीजिये और अंदर काजू स्टफ़ कीजिये,आप चाहे तो अपने पसंद का ड्राई फ्रूट्स स्टफ कर सकते है,अब बॉल बना लीजिए और मैदे में हल्का सा कोट कर लीजिए,और एक पैन में आयल डालकर शैलो फ्राई कीजिये,अच्छा सा सुनहरा रंग आने तक
- 5
अब एक कढ़ाई में बटर और आयल डालिये और गरम होने पे तेज पत्ता डालिये,अब पेस्ट जो बनाया था वो डालिये और धीमी आंच पर भूनिये
- 6
अच्छे से भुनने के बाद सूखे मसाले डालिये,जब मसाला आयल छोड़ दे तब कसूरी मेथी डालिये,
- 7
अब पानी डालिये जितना थीक ग्रेवी आपको पसंद हो,थोड़ी देर बाद अमूल फ्रेश क्रीम डालिये,स्वादानुसार नमक डालिये और थोड़ी देर ग्रेवी को पकने दीजिये
- 8
जब ग्रेवी पक जाए तब मटर के कोफ़्तों को डालिये,और 1मिनट पकाइये,धनिया पत्ती डाल दीजिए बारीक काट कर
- 9
बहुत ही स्वादिष्ट शाही मटर के कोफ्ते रेडी है,पुलाव,पराठा या रोटी के साथ सर्व कीजिये सबके साथ बहुत टेस्टी लगता है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





























कमैंट्स