पात्रा (Patra recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले अरवी के पान को अच्छे से साफ कर लीजिए, फिर अरवी के पत्तों को उल्टा कर उसकी डंडियों को निकाल दीजिए.
- 2
अब एक बाउल में बेसन का आटा लीजिए और उसमें सारे मसाले लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक, नींबू का रस, बेकिंग सोडा मिलाकर उसमें थोड़ा थोड़ा पानी मिलाकर, बेसन का घोल तैयार करें. अब एक अरवी का पत्ता लीजिए और उसको उल्टा के उस पर हमने जो बेसन का घोल तैयार किया है उस पर लगाइए, उसके बाद उस पर दूसरा पत्ता रखकर बेसन लगाइए.
- 3
अब पहले नीचे से पत्ते को मोड़ दीजिए, फिर दोनों तरफ साइड में से पत्ते को मोड़ के उस पर बेसन लगा के रोल बना दीजिए. इस तरह सभी अरवी के पत्ते का रोल बनाकर एक छन्नी में रख लीजिए.
- 4
आप एक बड़े से बर्तन में थोड़ा पानी लेकर पानी को गर्म करें और छन्नी को उस पर रख दे और ढक्कन ढक दें. अब गैस को मीडियम आंच पर रखें और आधा घंटे तक पकने दीजिये. आधा घंटे के बाद चेक कर लीजिए, अगर वह नहीं हुआ है तो 15 मिनट और रखें. फिर उसको रूम टेंपरेचर पर ठंडा होने दें. उसके बाद रोल के छोटे-छोटे टुकड़े करें.
- 5
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें राई और तिल डालें फिर उसमें हमने जो कट करके पीस बनाए थे वह उसमें डालें, अगर आपको चीनी पसंद है तो उसमें डाले और सब मिक्स कर लीजिए. तो लीजिए हमारे पात्रा तैयार है. उसको खजूर इमली की चटनी के साथ परोसे.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स