छोला भटूरा
कुकिंग निर्देश
- 1
छोलों को रात भर पानी मे भिगोकर सुबह कुकर में नमक और २ चम्मच तेल डालकर छोलों को ५ सीटी देकर उबाल लें
- 2
अब टमाटर, प्याज, लहिसुन, हरी मिर्च और अदरक को काट लें। एक कढ़ाई में २ चम्मच तेल डालें तेल गरम हो जाने पर फिर लोंग और काली मिर्च, पियाज, टमाटर, लहिसुन, अदरक डाले और भुने । जब टमाटर गल जाए तो गैस बंद करे और ठंडा होने दे । जब ठंडा हो जाए तो मिक्सी में पीस लें
- 3
गैस पर पेन या कढाई रखे १ चमचा तेल डालें फिर पेस्ट डाले ओर साथ ही सारे मसाले ओर नमक स्वादानुसार डालकर पेस्ट को भुने । जब पेस्ट तेल छोड़ने लगे तो समझो मसाला भून गया ।अब सारे छोले डालकर मिक्स कर लें और हरा धनिया पत्ती डाल दें
- 4
भटूरा---- एक बर्तन में मैदा, दही,१चम्मच तेल और नमक डालकर मुलायम आटा गूँध ले और ३ घंटे के लिए ढककर रख दें अब ३ घंटे बाद मैदा के लोई बना ले..गैस पर कढाई में तेल डालकर गरम करे भटूरा बेले ।। तेल गरम होने पर तेल में भटूरा डाले और दोनों तरफ से तल लें
- 5
प्लेट में भटूरा निकाल लें और एक कटोरी में छोला कर ले --- लो जी छोला, भटूरा तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स