लाल मास (Lal maas recipe in Hindi)

#red
#grand
#week2
#post2
लाल मास बहुत ही स्वादिष्ट मटन करी है। वे लोग जिन्हें बहुत तीखा खाना अच्छा लगता है उन्हें यह लाल मास करी बहुत ही पसंद आएगी।
लाल मांस राजस्थान का लोकप्रिय व्यंजन है जिसे नॉनवेज खाने वाले बड़े चाव से खाते हैं। यह एक मटन करी है, इसे बनाने में थोड़ी मेहनत जरूर लगती है लेकिन एक बार इसे खाने के बाद आप इसका स्वाद कभी भूल नहीं पाएंगे।
नॉनवेज खाने वालों को डिश काफी पसंद आएगी।
तो आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि को.

कुकिंग निर्देश
- 1
एक गहरे पैन में घी गरम कीजिये,जब घी से भाप आना शुरु हो जाए तब उसमें हरी इलायची,लौंग दालचीनी, 2 सूखी लाल मिर्च, तेज पत्ता और लहसुन डालें।
- 2
हल्की आंच पर इसे 2 मिनट के लिये भूने और फिर कटे हुए प्याज डाल कर भूरा होने तक भूने। उतनी देर में 10 सूखी लाल मिर्च को ब्लेंडर में पीसें और गाढा पेस्ट तैयार कर लें। जब प्याज अच्छी तरह से भुन जाए तब इस पेस्ट को उसमें डालें।
- 3
अब पैन में मटन को लाल मिर्च पाउडर और हरी धनिया पाउडर के साथ मिला कर डालें। इसे 5-6 मिनट के लिये मध्यम आंच पर पकाएं।
- 4
अब दही और नमक डालिये तथा 25 मिनट तक पकाइये। यदि ग्रेवी बहुत सूखी हो रही है तो आप उसमें गरम पानी भी मिला सकती हैं।धनिआ के पत्ते डाले
- 5
आपका लाल मास त्यार हो चुका है, इसे राजस्थानी रोटी या चावल के साथ सर्व कीजिये और स्वाद का मजा लीजिये।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स