आलू के साथ अंडे मसालेदार (Aloo ke saath ande masaledar recipe in hindi)

आलू के साथ अंडे मसालेदार (Aloo ke saath ande masaledar recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले अंडे उबलने रखे ।
- 2
अब अदरक लहसुन का पेस्ट बना लें और भी पिस ले ।
- 3
टमाटर की प्यूरी बना लें ।
- 4
कढाई में तेल डालकर उसे अच्छी तरह से पकने दीजिए और उबले हुए अंडों में काँटे वाले चम्मच से हल्का-हल्का कौच दे ताकि अंडे तल ते टाईम फटें नहीं । अच्छी तरह से ब्राउन होने तक तल कर निकाल ले ।
- 5
अब आलू भी काट कर ब्राउन तल कर निकाल ले।
- 6
अब कढाई जीरा डालकर तडकने दे फिर उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले, फिर पीसी हुई प्याज डाले और सुनहरे होने तक भुन ले फिर उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, हींग, हल्दी पाउडर डालिए और पाँच मिनट तक भुन ले फिर उसमें आधा कप पानी डाले और पूरा मसाला अच्छी तरह से पकने दीजिए और जब तक वह तेल नहीं छोडता तेल छोडने के बाद टमाटर की प्यूरी डाले और अपने तर्री बनाने के हिसाब से उसमें पानी डालकर उबलने दे फिर उसमें तले हुए अंडे और आलू डालकर उसे अच्छी तरह से पकने दीजिए और आलू के साथ अंडे मसाले द
- 7
दार तैयार ।
- 8
अपनी इच्छा अनुसार कुकर में भी बना सकते है ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स