लौकी कोफ्ता (Lauki kofta recipe in hindi)
#अप्रैल2
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम घिसे हुए लौकी को, निचोड़ कर उसका सारा पानी निकाल लेंगे, फिर हम उसमें बेसन, कटी हरी मिर्च, अजवाइन, घिसा हुआ अदरक और स्वाद अनुसार नमक और थोड़ा सा पानी का छींटा डालकर मिला लेंगे.
- 2
अब हम कढ़ाई में तेल गरम करेंगे और लौकी के मिश्रण के छोटे-छोटे चपटे या गोल जैसा आप का मन चाहे उस आकार में तेल में तल लेंगे.
- 3
अब कढ़ाई में 3 चम्मच तेल डालेंगे और गर्म करेंगे इसमें हम कटा हुआ प्याज डालकर गुलाबी भूलेंगे, फिर हम इसमें कटा हुआ टमाटर डालेंगे और थोड़ा नरम करेंगे इसके बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डालेंगे और भूने, फिर हम उसके बाद सारा सूखा मसाला इसमें डाल अच्छी तरीके से भून लेगें, जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो हम इसमें अपनी आवश्यकता अनुसार पानी डालेंगे, जब पानी थोड़ा खोलने लगेगा, तब हम इसमें तले हुए कोफ्ते डाल देंगे.
- 4
5 मिनट तक हम सब्जी में, उबाल रखेंगे धीरे-धीरे कोफ्ता रस को सोख लेगा, हमारा लौकी का कोफ्ता तैयार है.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (2)