रसगुल्ले (Rasgulle recipe in Hindi)
#अप्रैल2
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम एक पतीले में दूध गर्म होने के लिए गैस पर चढ़ाएंगे, जब दूध उबल जाएगा, तो हम उसे गैस पर से नीचे उतार लेंगे और नींबू का रस उसमें डालकर दूध फार लेंगे और हम छेना बना लेगें|
- 2
छेना बनाने के बाद उसे छलनी से छान देंगे और पानी से धो लेंगे ताकि नींबू का खट्टा पर निकल जाए फिर हम छेने को, एक मलमल के कपड़े में रखकर उसका सारा पानी निकाल देंगे और 15- 20 मिनट, तब छोड़ देंगे ताकि सारा पानी निकल जाए|
- 3
15-20 मिनट के बाद हम कपड़े में से छीने को निकालेंगे, तब तक उसका सारा पानी निकल चुका होगा और उसको हम एक प्लेट में रख कर अपने हाथों से खूब मसल लेंगे, ताकि छेना चिकना हो जाए, तब हम छेने के छोटे-छोटे गोली कर लेंगे|
- 4
अब हम के पतीले में 2 कप चीनी और 1 कप पानी डालकर गैस पर चढ़ाएंगे ताकि चीनी पानी में घुल जाए, हम उस में इलायची पाउडर भी डाल देंगे, जब चीनी घुल जाए तो हम उस में छेने के गोले डाल देंगे और मध्यम आंच पर लगभग 10-12 मिनट तक पकाएंगे, बीच-बीच में हमें चम्मच से चलाते रहना है, अगर आपको लगे चाशनी गाढ़ा हो रहा है, तो हम एक चम्मच पानी उसमें डाल सकते हैं और लगातार पकाते रहना है, और गैस बंद कर लेना है हमारा रसगुल्ला तैयार है, उसमें हम केसर के धागे छोड़ देंगे| ठंडा होने पर परोसेगे|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (4)