चना दाल नमकीन (Chana dal namkeen recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चने की दाल को एक बड़े बर्तन में निकाल लीजिए और इसे साफ पानी से 3 बार अच्छे से धो कर पानी में 6 घंटे के लिए भीगो कर रख दीजिए. 6 घंटे बाद दाल फूल जाएगी. अब फिर से इसे एक बार पानी से धो लीजिए और इसमें से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिए. फिर इसे किचेन टॉवेल या साफ कपड़े पर आधा से एक घंटा फैला दीजिए ताकि दाल का पूरा पानी सूख जाए. दाल को कपडें से पोछ कर सुखा दीजिए. दाल तलने के लिए अब तैयार है. कढ़ाई में तेल डाल कर उसे गर्म होने के लिए रखिए. तेल को अच्छा गर्म कर लीजिए.
- 2
चना दाल डाल कर चलाएं गैस धीमी रखें दाल को तब तक पकाएं जब तक झाग खत्म ना हो जाए.
- 3
झाग के खत्म होने पर दाल को कलछी या गहरी छलनी से छान लें और प्लेट या किसी पेपर पर निकाल लें.
- 4
अब एक छोटे बाउल में नमक, लाल मिर्च,चाट मसाला मिक्स करें और यह मसाला नमकीन में अच्छे से मिला लें।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12385919







कमैंट्स (7)