ढोकला (Dhokla recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
बेसन को छानकर घोल बना ले पानी के साथ और उसमे नींबू का रस, अदरक कसा हुआ, और नमक मिला दे।आधा तेल भी मिला कर २० मिनट के लिए ढ़क कर रख दे। इमली को भिगो दे । और उसका पानी तैयार कर लेे।
- 2
एक कढ़ाई में या बड़े कुकर में पानी गरम करने रख दे। और जिस बरतन में ढोकला बनना है उसमे तेल लगा ले।
- 3
२० मिनट बाद जब घोल फूल जाए तो अच्छे से फेट लेे।और इनो डाल कर खूब फेटे।
- 4
अब इसे तेल लगे हुए बरतन में पलट दे।और पानी में स्टैंड रख कर बरतन उस पर रख दे।
- 5
ऊपर से कुकर या कढ़ाई जिसमें पानी है ढक दे ।और भाप ढोकला तैयार होने दे ।
- 6
तब तक दूसरी गैस पर एक पैन में १ चम्मच तेल डालकर उसमे राई और हरी मिर्च को बीच से लंबा काट कर तल लेे।
- 7
इसमें नमक और चीनी डालकर १ से १-१/२ ग्लास पानी मिला दे। और पका लेे । और इमली का पानी डाल दे।
- 8
१५ मिनट ढोकला भाप में पकने पर तैयार हो जाता है । एक चाकू से उसमे अंदर डाल कर देख ले अगर चाकू साफ निकले तब ढोकला तैयार है । अगर बेसन चाकू पर लगा है तो अभी कुछ देर भाप और लगाए।
- 9
ढोकला तैयार होने पर एक थाली में पलट दे । और टुकड़े काट लेे। और ठंडा होने दें।
- 10
अब ढोकला ठंडा होने पर उसमे राई का पानी डाले।
- 11
हरा धनिया बारीक काट कर ऊपर से गार्निश कर दे। फ्रिज में ठंडा करने रख दे । जिस से पानी अच्छे से ढोकले में मिल जाए । और फूल जाए। ठंडा करके परोसे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स (2)