चाॅकलेट हलवा (Chocolate Halwa recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक कड़ाही में घी डालकर सूजी को धीमी आंच पर ब्राउन होने तक भूनें
- 2
तब तक चाॅकलेट को पिघलाने के लिए गैस पर एक भगोने में पानी डालकर गरम करें,उसके ऊपर ऐसा बरतन या कटोरा रखें, जो भगोने के ऊपर किनारों पर सेट हो जाए
- 3
अब भगोने के ऊपर रखे बरतन या कटोरे में चाॅकलेट तोड़कर डालें और चम्मच से चलाते हुए चाकलेट को पिघलायें
- 4
जब सूजी भुन जाए, तब इसमें कटे हुए बादाम, दालचीनी पाउडर, इलायची पाउडर, नारियल पाउडर और कोकोआ पाउडर डालकर मिक्स करें
- 5
अब जरूरत के अनुसार पानी डालकर पिघली हुई चाॅकलेट मिलायें और चमचे से चलायें, ढककर 6से 7मिनट पकायें जब तक पानी सूख न जाए
- 6
अब 2चम्मच घी डालकर 2मिनट चलाते हुए भूनें
- 7
सरविंग बाउल में निकालें और नारियल बूरा और ड्राई फ्रूट से गारनिश करें और गरम गरम परोसें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12595960







कमैंट्स