फ्राई इडली (Fry idli recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दाल,चावल,अच्छे से धो के भिगो देगे,काम से कम 12 घंटो के लिए,12 घंटे बाद अच्छे से धो के पीस लेंगे, और 5 घंटो के लिये ढक कर रख देंगे,
- 2
5 घंटे बाद पेस्ट में नींबूकाट डालेंगे,और नमक,अच्छे से मिला 1 पैकेट एनो डाल के एक ही तरफ से चलाइये, 2 मिनट के लिए।
- 3
अब हम एक गहरे बर्तन में,पानी रख देंगे, गर्म होने के लिये,और अब इडली के सांचे में घी लगा के 2चम्मचपेस्ट डाल के उसी बर्तन में रख दे और किसी बड़े बर्तन से ढक देगे,20 मिनट में आपकी इडली तैयार हो जाएगी ।ऐसे ही सारी इडली बना ले
- 4
अब हम एक कढ़ाई गैस पर चढ़ाएंगे,तेल डालेंगे,तेल गरम होने के बाद,जीरा,हरी कड़ी पत्ते डाल के 2 मिनट भुने,अब इसमें बारीक कटे टमाटर डाल दे और नमक,और हल्दी डाले,और फिर 4 मिनट तक अच्छे से पका लें,अब इसमें इडली तो बीच से काट के कड़ाई में डालेंगे,आंच मीडियम होनी चाहिए,अब दही डाले और मिला ले,अब एक प्लेट में इडली निकाल लें, और चाट मसाला,कला नमक, हरी धनिया दे ।आपकी इडली फ्राई तैयार ह ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (4)