बेसन का पकौड़ा कढ़ी संग चावल (Besan ki pakodi kadhi sang chawal recipe in Hindi)

बेसन का पकौड़ा कढ़ी संग चावल (Besan ki pakodi kadhi sang chawal recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मै बेसन की पकौड़ेवाली कढ़ी बना रही इसलिए हम सबसे पहले बेसन के पकोडे बनाएंगे. एक बाउल मे बेसन लेंगे उसमे नमक और मिर्च डालकर पानी से पकोडे का थोड़ा गाढ़ा सा घोल बना लेंगे. अब गैस मे कढ़ी मे तेल डालकर गरम होने रखेंगे। और तेल गरम होने पर हम बेसन की छोटी छोटी पकोडे बना लेंगे.
- 2
अब हम बचे हुए बेसन मे दही या छाछ डालकर उसको अच्छे से फेंट लेंगे।अब कढ़ाई मे 2चम्मच तेल डालकरउसमे हींग, जीरा, मेथी और कढ़ी पत्ता डालकर चटकायेंगे और फिर इसमें हल्दी पाउडरऔर लालमिर्च पाउडर डालकर बेसन और दही वाला घोल डाल देंगे (अगर दही से बना रहे तो दही मे पानी मिलाकर पतला कर लीजिये फिर बेसन मे मिलाइये.)
- 3
अब हमें कढ़ाई मे घोल को लगातार तबतक चलाते रहना है ज़ब तक की उसमे उबाल ना आ जाये.. उबाल आने पर गैस को धीमा कर दें और नमक डालकर कढ़ी को पकने दें। ज़ब 10मिनट कढ़ी अच्छे से पकने लगे तब हम उसमे बेसन के बनाये हुए पकोडे डालकर 7मिनट और पका लेंगे। मेरी नानी कहती कि कढ़ी को धीमी आंच मे जितना पकाएंगे वो उतनी ही टेस्टी बनेगी..
- 4
अब हमारी कढ़ी बनकर तैयार है। अब हम 2कटोरी चावल लेकर उसको अच्छे से धुलेंगे और कुकर मे पानी 1चुटकी नमक और 1चम्मच घीडालकर पकने को रखेंगे। 2सीटी आने मे गैस बंद कर दीजिये। अब ग्रग्राम चावल और कढ़ी को सर्व कीजिये लालमिर्च ले आचार के साथ। सच आपको बहुत अच्छा लगेगा.।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (14)