आम का पारंपरिक शरबत (Aam ka Paramparik sharbat recipe in Hindi)

आम का यह शरबत स्वादिष्ट होने के साथ साथ गुणों से भरपूर है आम और दही दोनों के फ़ायदे हैं इसमें ।पहले जब मिक्सर ग्राइंडर का आविष्कार नहीं हुआ था तब लौंग आम का रस हाथों से निकालते थे और फिर छिलके और गुठलियाँ भी ऐसे ही नहीं फेंकते थे । आम से रस निकालने के बाद छिलके और गुठलियो को एक पानी के बर्तन में डालते थे और उनमें जो रस बचा होता था वो पानी में दबा कर निकाल लेते थे और फिर दही , मसाले और तड़का लगाकर यह स्वादिष्ट शरबत तैयार करते थे। मैंने यह शरबत बनाना अपनी दादीमाँ से सीखा था।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक मिक्सर ग्राइंडर का जार लेंगे फिर उसमें आमरस, दही, नमक, शक्कर, काला नमक,पानी और जीरावन डालकर एक मिनट के लिए घुमा लेंगे फिर एक तड़का पेन लेंगे उसमें हींग और जीरा डालकर चटका लेंगे
- 2
फिर गैस बंद करने के थोड़ी देर बाद उसमें लाल मिर्च पाउडर डालेंगे फिर इसमें से आधा तड़का जार में डाल देंगे और अब इस शरबत को गिलास में परोसे और बचा हुआ आधा तड़का ऊपर से सजावट के लिए डालेंगे और अब हमारा स्वादिष्ट शरबत तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)